Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा:17 बाल कैदियों ने तीन जेल वार्डनों पर कातिलाना हमला कर,चाबी छीने और गेट खोल कर हुए फरार, केस दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हिसार में मौजूद एक बाल सुधार गृह में बाल कैदी हिंसा पर उतारू हो गए.यहां पर बाल कैदियों ने सुधार गृह के सुरक्षा गार्डों और अधिकारियों पर हमला कर दिया और फरार हो गए. खबर के मुताबिक कुल 17 बाल कैदी यहां से फरार हुए हैं, इनमें से 8 नाबालिग कैदी हत्या के आरोपी हैं. यह घटना कल शाम 7 बजे की हैं। पुलिस के मुताबिक इन बाल कैदियों ने जेल के तीन वार्डन पर हमला करके उनसे गेट की चाबियों को छीन कर फरार हो गए। इस संबंध में सदर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस की माने तो अभी सभी बाल कैदियों की सरगर्मी से तलाश कर रहीं हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग कैदियों ने सुधार गृह के प्रवेश द्वार पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया और फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक ये घटना सोमवार शाम की है.जो अन्य नाबालिग कैदी फरार हुए हैं उनपर चोरी, और डकैती के आरोप हैं. पुलिस का कहना है कि फरार ज्यादातर नाबालिग कैदी रोहतक, झज्जर, और हिसार के रहने वाले हैं. इनका पता लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने टीम गठित कर दी है.

Related posts

17 विदेशी पिस्टल और 106 जिंदा कारतूस के साथ गोगी गैंग/ दिनेश कराला गैंग के 5 सदस्य पकड़े गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सब इंस्पेक्टर जसबीर और अधिवक्ता गौरव 48000 रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।

Ajit Sinha

कनिष्ठ अभियंता को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ स्टेट विजिलेंस एवं एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!