Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्टेट विजिलेंस ने अलावलपुर पुलिस चौकी में तैनात एक पुलिस कर्मी को 10000 रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस चौकी अलावलपुर, जिला पलवल में तैनात ईएचसी मान सिंह को 10,000 रूपए  की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को शिकायतकर्ता जोगिन्द्र निवासी गांव अलावलपुर, जिला पलवल से उसके बेटे लोकेश कुमार को मुकदमा न. 209/20, भारतीय दंड की सहिंता की धारा 323, 506,  25/54/59, आमर्स एक्ट, थाना चान्दहट में बिना हवालात में बंद किए और सीधा अदालत में पेश करने व अदालत से उसकी जमानत करवाने में सहायता करने की एवज में 10,000 रूपये रिश्वत लेते हुए राज्य चैकसी ब्यूरो, फरीदाबाद की टीम ने डयूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रंगे हाथों गिरफ्तार  किया।

इस सम्बन्ध में मुकदमा धारा 7 पी.सी. एक्ट, थाना राज्य चौकसी ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया। जो अनुसंधानाधीन है।  

Related posts

हाई प्रोफाइल विदेशी ड्रग्स सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश, सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती समेत 3 अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सिपाही के पद पर तैनात किकबॉक्सिंग खेल के राष्ट्रीय खिलाडी रविंदर सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता.

Ajit Sinha

ट्रक ने पीआरवी को पीछे से मारी जोरदार टक्कर,पीआरवी पर सवार पुलिसकर्मियों को आई चोटें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!