Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर के मालिक 4 लड़कों को 85000 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा  पुलिस ने कुरुक्षेत्र जिले से प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में आने वाली 75,000 नशीली गोलियां बरामद इस सिलसिले में एक केमिस्ट शॉप मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियों के एक सप्लायर को भी काबू किया है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि किशोर कुमार जो खानपुर कोलियां मे किशोर मैडिकोज के नाम से दवाइयों की दूकान करता है अपने मैडिकल स्टोर की आड में आस पास के इलाके मे नशीली गोलिया सप्लाई करने/बेचने का काम करता है।

आज भी वह अपनी कार में लाडवा की तरफ से भारी मात्रा में नशीली गोलिया लेकर पिपली की तरफ आ रहा है। इसके बाद, पुलिस की एक टीम ने लाडवा-कुरुक्षेत्र रोड पर एक नाके पर कार को रोक कर तलाशी  ली तो उसमें 75,000 माइक्रोलिट टैबलेट बरामद हुई।आरोपी को पकड़ने के बाद, पुलिस ने ड्रग कंट्रोल ऑफिसर, कुरुक्षेत्र को सूचित किया। तथ्यों की पुष्टि करने के बाद, आरोपी किशोर कुमार के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
           
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि उसने जब्त गोलियां कुरुक्षेत्र जिले के मेहरा गांव के निवासी से खरीदी थीं। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सप्लायर सुशील कुमार उर्फ पिंटू को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को और पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।वहीं एक अन्य घटना में, फतेहाबाद जिले में पुलिस ने दो मोटर साइकिल सवार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10,000 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये गोलियां गैबीपुर के एक व्यक्ति से खरीदी थीं। पुलिस ने सप्लायर को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। आगे की जांच जारी है।

Related posts

5 अक्टूबर को 15वीं हरियाणा विधानसभा में 2,03,54,350 मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग- पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी जनसमस्याएं, समाधान

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दक्ष ज्वैलरी शॉप में गन पॉइंट पर लूट की असफल कोशिश करने वाले दो छात्र पकड़े गए-दोनों आरोपित आपस में दोस्त -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!