Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

थाने के अंदर हुआ धमाका, रखा था दिवाली पर जब्त बारूद और आतिशबाजी

यूपी के अलीगढ़ के एक थाने में विस्फोट हुआ तो हंगामा मच गया. इगलास थाने के अंदर बनी पुरानी बिल्डिंग में अचानक तेज आवाज़ के साथ धमाका हो गया जिसके बाद आग लग गई. धमाके की इस घटना के बाद थाने के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.बताया जा रहा है कि थाने की कंडम बिल्डिंग में पुराना माल खाना बना हुआ है जिसमें दिवाली पर जब्त की गई आतिशबाजी और भारी मात्रा में खुला बारूद रखा था.

गनीमत रही विस्फोटक हादसे में बड़ी हानि या कोई हताहत नहीं हुआ.अलीगढ़ के थाना इगलास में हादसे के वक्त पहुंचे फायर ब्रिगेड ऑफिसर पहल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने के अंदर कंडम बिल्डिंग में तोड़फोड़ का कार्य चल रहा है जहां मजदूर काम कर रहे थे.इसी बिल्डिंग के अंदर मालखाना बना हुआ है जिसमें दिवाली पर जब्त की गई आतिशबाजी, पटाखे और भारी मात्रा में खुला बारूद रखा हुआ था.

धमाके के पीछे का कारण मजदूरों द्वारा बीड़ी पीकर वहीं फेंक देना बताया गया है. जलती हुई बीड़ी को वहीं फेंका गया जो माल खाने में रखे बारूद तक चिंगारी के रूप में पहुंच गई और यह हादसा हो गया. इस हादसे में थाने में पकड़ी गई एक बाइक भी जल गई हैं. हालांकि इस दौरान कोई भी जनहानि की ख़बर नहीं है.

Related posts

भोले बाबा के आयोजित सत्संग में मची भगदड़ में लगभग 60 लोगों के मारे जाने की खबर, कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Ajit Sinha

दीपोत्सव:साढ़े 5 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ajit Sinha

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित को किया सम्मानित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!