Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक

पीएम मोदी के 70वें जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम ‘सेवा सप्ताह के तहत कई कार्य किए- बीजेपी

नई दिल्ली/अजीत सिन्हा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज चांदनी चौक, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 70वें जन्म दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम ‘सेवा सप्ताह के तहत कई कार्य किये। उन्होंने वृक्षारोपण किया, एवं लाभार्थियों को पल्स ऑक्सीमीटर, दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कान की मशीन और हाथ-ठेला (रेहड़ी) इत्यादि का वितरण किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित विशाल जन-समुदाय
को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास हेतु कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी और विशाल संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नड्डा ने कहा कि ओजस्वी और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की कार्यसंस्कृति को बदल कर रख दिया है और आजादी के बाद पहली बार देश की जनता को अनुभव हुआ है कि गरीबों के लिए काम करने वाली सरकार किस तरह कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष 14 से 20 सितंबर तक ‘सेवा सप्ताह’ का आयोजन करती है।

देश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लड डोनेशन, प्लाज्मा डोनेशन, गरीब बस्तियों में स्वच्छता अभियान, बच्चों में फलों का वितरण , पुस्तकों का वितरण, अस्पतालों में फल वितरण, दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। चूंकि आज प्रधानमंत्री जी अपना 70वां जन्म दिवस मना रहे हैं, इसलिए हमारे कार्यक्रमों की थीम भी 70 है। आज हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दीर्घायु हों और इसी तरह सशक्त और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ निर्णायक रूप से देश की सेवा करते रहें।

Related posts

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के लाभार्थी छात्रों को जल्द मिलेगी आर्थिक सहायता।

Ajit Sinha

दिल्ली में पहला स्थान और भारत में तीसरा स्थान 12वीं कक्षा के रिजल्ट में अक्षत ने प्राप्त किया।

Ajit Sinha

युवा क्रिकेटरों से रणजी ट्रॉफी और टूर्नामेंट खिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में दो कोच अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!