Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: नए शैक्षणिक सत्र: 7 सितंबर से ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 26 सितंबर को पहली मैरिट लिस्ट जारी होगी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी कालेजों के लिए अंडर-ग्रेजुएट कक्षाओं हेतु नए शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस सत्र के लिए जहां 7 सितंबर 2020 से ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, वहीं 26 सितंबर, 2020 को पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने अंडर-ग्रेजुएट कक्षाओं के लिए इस बार शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए ‘सैंट्रलाइज्ड ऑनलाइन एडमिशन’ करने का निर्णय लिया है।

इसके तहत राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त व स्वयंपोषित कालेजों के लिए 7 सितंबर से 21 सितंबर, 2020 तक एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से 25 सितंबर तक आवेदनों व दस्तावेजों की जांच कर मैरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद, 26 सितंबर को पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी जिसके लिए 29 सितंबर तक फीस जमा करवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि दूसरी मैरिट लिस्ट 30 सितंबर 2020 को जारी की जाएगी जिसके लिए एक अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक फीस जमा करवानी होगी। तत्पश्चात यह नया शैक्षणिक सत्र 6 अक्तूबर 2020 से शुरू हो जाएगा।

Related posts

हर परिवार गैस की लाइन में खड़ा है और ब्लैक में सिलेंडर खरीदने को मजबूर: सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

अभेद्य’ ऐप के साथ ‘ड्यूल ओटीपी सिस्टम’ की शुरुआत: डीसीपी सृष्टि गुप्ता को सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

हरियाणा ने रचा इतिहास, स्वच्छ एवं हरित परिवहन की दिशा में देश का बड़ा कदम : कृष्ण लाल पंवार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!