Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-30 का ओयो होटल में छापा, दो विदेशी लड़कियां सहित 12 लोगों को जुड़ा खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 की टीम ने सोमवार की रात एनआईटी के ओयो होटल में छापामार कर कसीनों में जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार किए गए जुआड़ियों में दो विदेशी लड़कियां भी  शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लाख,3 हजार चार सौ  पचास रुपए नकद ,101 कैसीनो प्लेयिंग कार्ड, 500-500 रुपए की 1470 गेंब्लिँग चिप जिनका कुल कीमत  735000 रूपए है,बरामद किए।

एसीपी धरना यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच के इंचार्ज विमल कुमार को एक गुप्त सुचना मिली कि एनआईटी में एक ओयो होटल में कसीनो जुआ धड़ल्ले से चल रहा है। इस सूचना उन्होनें गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित किया और उस टीम को ओयो  होटल में छापेमारी के लिए भेज दिया। छापेमारी के दौरान उनकी टीम ने मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम नितिन,अंकित, अनिल,हरनेक, अनुराग, फिरोज, संदीप, अमित, जतिन, निकेत, योजना और संगमु हैं , इनमें दो आरोपित विदेशी महिला हैं। उनका कहना हैं कि इनमें तीन आरोपित दिल्ली और बाकी के 9 आरोपित फरीदाबाद के अलग- अलग स्थानों के रहने वाले हैं।

पूछताछ में मुख्य आरोपित  निकेत आजाद ने बताया कि  वह होटल किराए पर लेकर कसीनो खिलाता है और किराए  पर लाई गई लड़कियों के द्वारा, खेलने वाले फन्टरो (खिलाड़ी) को खेल शुरू होने से पहले ही बोली के हिसाब से चिप(टोकन) बिकवा देती  है, जिनकी कीमत 100 रूपए से 2000 रूपए तक होती है। रात को खेलते समय सभी खिलाड़ी अपने टोकन को लेकर गेम खेलते है। टोकन हार जाने या जीत जाने पर अगले दिन में ही उनका हिसाब कर देता है। हर बार अलग -अलग फ़ार्म हाउस, होटल का कमरा इत्यादि बुक करवाया जाता था ताकि पुलिस को इस काम की भनक ना लगे। इसके लिए हर रोज रात को अलग- अलग जगह का चुनाव किया जाता था जिसकी लोकेशन खिलाडियों के पास व्हाट्स एप ग्रुप पर भेज दी जाती थी। उनका कहना हैं कि सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई हैं। 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: एनआईए की टीम आईएसआईएस के 44 ठिकानों पर कर रही हैं छापेमारी, 13 लोगों को पकडे हैं।

Ajit Sinha

पुलिस और कार सवार शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, कांबिंग के दौरान दूसरा गिरफ्तार

Ajit Sinha

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली मुख्यमंत्रियों व पुलिस महानिदेशकों की बैठक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!