Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ब्रेकिंग न्यूज़: मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर इंजीनियरों से ठगी के आरोप में 1 महिला समेत 3 गिरफ्तार

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा के कोतवाली सेक्टर- 20 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कोरोना कॉल में  सोशल मीडिया के माध्यम से बेरोजगार इंजीनियरों को बहु राष्ट्रीय कंपनी में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने झांसा देकर, पहले वाले का मोबाइल फोन पर इंटरव्यू लेता है और फिर उनसे पैसे एँठ कर गायब हो जाता था । पुलिस ने इस गिरोह के एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । आरोपितों  के कब्जे क्रेटा कार, तीन मोबाइल, आधार, एटीएम कार्ड,  एक लैप टॉप, नगद 40500, और आभूषण बरामद किए है।

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बीते 30 जून को राशिद सिद्दीकी ने सेक्टर -26 में रहने वाले कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया गया और बहुराष्ट्रीय कंपनी में अच्छे वेतन पर नौकरी लगाने का वादा कर उनसे पैसे ठगे गए। उन्होंने बताया कि कई अन्य युवकों ने भी ऐसी ही शिकायतें दर्ज कराई हैं। सेक्टर- 20 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुखबीर की सूचना पर सैक्टर- 20 थाने की पुलिस ने चैकिंग के दौरान झुण्डपुरा बार्डर के पास से क्रेटा कार से श्याम सुंदर, सोनिया तथा देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया हैं। 

आरोपितों के कब्जे से एक क्रेटा कार, तीन मोबाइल, आधार कार्ड , एटीएम कार्ड,  एक लैप टॉप, नगद 40500, और आभूषण बरामद किए है। एडिशननल डीसीपी ने बताया कि ये तीनों  आरोपितों ने सोशल मीडिया पर  बेरोजगार इंजीनियरों बहुराष्ट्रीय कंपनी में अच्छे वेतन पर नौकरी लगाने का मोबाइल से वादी का मोबाईल फोन पर इन्टरव्यू  कराकर आई.टी. कम्पनी में सीनियर पद पर नियुक्ति कराने के नाम पर ठगी करते थे।

Related posts

सनसनीखेज खुलासा: नजदीकी महिला से प्रेम प्रसंग था, इसलिए उसने अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी -आरोपित

Ajit Sinha

बीपीओ सर्किल हेड को कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने केबिन में घुसकर मारी गोली, नौकरी से निकाले जाने से था खफा

Ajit Sinha

जिला प्रशासन ने वायु सेना की 400 करोड़ रुपये की 161 एकड़ भूमि रक्षा मंत्रालय के नाम कराई दर्ज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!