Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: खालिस्तान का झंडा फहराने और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में सिरसा से 4 गिरफ्तार 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा सिरसा जिले के कालांवाली थाने के तहत एक गांव की चैापाल पर ’खालिस्तान जिंदाबाद’ का झंडा फहराकर शांति, भाई चारा और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव सिंघपुरा निवासी रूपिंदर सिंह उर्फ रिम, युधवीर सिंह उर्फ जॉनी और गुरजीत तथा वार्ड नंबर 3 तलवंडी साबो के अमन शर्मा के रूप में हुई है।

दो आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया जबकि अन्य दो ने वीडियो/फोटो शूट कर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, आरोपी रूपिंदर ने 14 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने के बाद इस घृणित कार्य में शामिल होने की बात कबूल की।आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत कालांवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।  

Related posts

दिल्ली पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग क्षमताओं को मजबूत करने के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Ajit Sinha

25 मार्च को सोनीपत में ‘पर्दाफाश रैली’ और 2 अप्रैल को यमुनानगर में ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम करेगी कांग्रेस -हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ब्लैकमेल कर पैसा मांग, व संबंध बनाने का विरोध कर रही थी, इसी दौरान गुस्से में महिला की हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!