Athrav – Online News Portal
खेल दिल्ली नई दिल्ली

महेंद्र सिंह धोनी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, खेलते रहेंगे आईपीएल

अजीत सिन्हा /नई दिल्ली 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. अब भारतीय क्रिकेट टीम के लिए धोनी खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे.हालांकि एमएस धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे. ऐसे में उनके प्रशंसक आईपीएल में धोनी को खेलते हुए देख सकते हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर खुद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है.अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एमएस धोनी ने लिखा है, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए.’ अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है.39 वर्षीय एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे. हालांकि वनडे और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हुए थे. लेकिन अब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.

धोनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं. साथ ही धोनी के नाम कई बड़े कीर्तिमान भी दर्ज हैं.


बता दें कि एमएस धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. धोनी ने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा 350 एक दिवसीय और 98 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने भारत का नेतृत्व किया है.

Related posts

लोकसभा चुनावों का ये जनादेश न केवल प्रधानमंत्री की राजनीतिक हार है, बल्कि उनकी नैतिक हार भी है।

Ajit Sinha

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने तेलंगाना की जनता से किए कई वादे 

Ajit Sinha

गुरुद्वारा चुनाव : नॉमिनेशन प्रोसेस खत्म

Ajit Sinha
error: Content is protected !!