Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम: मां ने नहीं दिए शराब के पैसे तो बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला

गुरुग्राम से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक शराबी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को कुल्हाड़ी से काट कर मारा डाला. मां का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने शराबी बेटे को शराब के लिए पैसे नहीं दिए थे. आरोपी बेटा इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद गांव से फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

यह मामला गांव सिरोल की ढाणी का है. मां को पेंशन मिली थी. आरोपी मां के पैसे को छीनने की फिराक में था. 45 साल का प्रेमपाल मां से शराब के लिए पैसे मांगता था. इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था. लेकिन इस बार मां ने अपने बेटे प्रेमपाल को शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए. इससे गुस्साए प्रेमपाल ने कुल्हाड़ी से अपनी मां पर कई वार किये और उसे मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस का कहना है कि प्रेमपाल ने बुजुर्ग मां पर एक के बाद एक कुल 7 बार कुल्हाड़ी से वार किये. हत्यारा बुजुर्ग की गर्दन हाथ और पेट पर कुल्हाड़ी से तब तक वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. परिजनों ने बताया कि आरोपी को शराब की लत है और पहले भी शराब को लेकर मां से झगड़े करता रहता था. इस घिनौनी वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिसका कहना है कि पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. लेकिन अभी तक आरोपी फरार है. पुलिस आसपास रिश्तेदारों के यहां छापेमारी और उसे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है. वहीं महिला का पोस्टमॉर्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

Related posts

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते चपरासी व चालक गिरफ्तार, आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ के खिलाफ भी मामला दर्ज।

Ajit Sinha

नॉएडा: मोबाइल छीन कर भागते वक़्त पुलिस -बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली-देखें वीडियो

Ajit Sinha

एचडीएफसी बैंक में फर्जी दस्ताबेज और तस्बीरों के जरिए कई खाते खोल कर बैंक को करोड़ों का चुना लगाने के 3 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!