Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम:कथित गौ रक्षकों ने की सरेआम गुंडागर्दी, मीट ले जा रहे शख्स को हथौड़े से बीच सड़क पर जमकर पीटा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में गुंडागर्दी की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देख कर हर किसी का कालेजा कांप जाएगा. गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह लगभग  9 बजे मीट से भरी एक पिकअप गाड़ी को कई किलोमीटर पीछा कर कुछ कथित गौ- रक्षकों ने पकड़ लिया और फिर चालक को नीचे उतार कर हथोड़े से पीटना शुरु कर दिया. इस घटना का किसी ने मोबाइल में वीडियो बना लिया. जिसमें साफ दिख रहा है कि कथित गौ -रक्षक कितनी बेरहमी से गाड़ी चालक को बीच सडक गिरा कर हथोड़े से पीट रहे हैं. इतना ही नहीं ये सब गुरुग्राम पुलिस के जवानों के सामने और दर्जनों लोगों के सामने बीच सडक हो रहा था, लेकिन किसी ने भी उसको बचाने की जहमत नहीं उठाई.  

कथित गौ रक्षकों ने पहले तो बादशाहपुर कस्बे से पिकअप गाड़ी का करीब 8 किलोमीटर तक पीछा किया और गुरुग्राम की जुम्मा मस्जिद के पास पकड़ लिया जिसके बाद मस्जिद के पास ही चालक को बेहरमी से पीटते रहे.  पिकअप चालक लुकमान को अधमरा करने के बाद कथित गौ रक्षक उसको उसी की गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गए और वापिस बादशाहपुर ले जाकर पीटने लगे इतने में बादशाहपुर पुलिस थाने की पुलिस आई जिसके बाद पुलिस ने लुकमान को छुड़वा कर पुलिस वैन में बिठा लिया तो कथित गौ रक्षक पुलिस वालो से ही उलझ गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद सोहना से बीजेपी के विधायक संजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायल को सड़क पर पड़े देखते रहे लेकिन किसी ने भी उसको अस्पताल पहुंचाने की जहमत तक नहीं उठाई.  

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने घायल लुकमान के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है.  गाड़ी के मालिक का दावा है कि वो पिछले 50 सालों से मीट का कारोबार करते हैं और इस गाड़ी में भैंस का मीट लाया जा रहा था.  पुलिस ने कथित गौ रक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर मीट का सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिया है.  

Related posts

निवेश के नाम पर 300 से ज्यादा लोगों से करोड़ों ठगे, महिला समेत आठ अरेस्ट , साढ़े 47 लाख बरामद

Ajit Sinha

हनीट्रैप में फंसा कर लाखों वसूल करने वाले गैंग का पर्दाफाश,दो फर्जी पुलिसकर्मी सहित तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी में विश्व स्तर का आईकॉनिक टावर बनाने की कार्य योजना की जाए तैयार-सीएम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!