Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़: सीरियल किलर डा. देवेंद्र कुमार शर्मा को दिल्ली पुलिस की नारकोटिक सेल, क्राइम ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल, क्राइम की टीम ने कुख्यात सीरियल किलर डॉ.देवेंद्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया हैं। यह आरोपित बीएएमएस डॉक्टर हैं। इस आरोपित पर दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के थानों में हत्या और किडनी ट्रांसप्लांट दर्जनों केस दर्ज हैं। ये कुख्यात आरोपित और इसके साथ लोगों की हत्या करके उसके शवों को हजारा नहर,कासगंज,उत्तरप्रदेश में फेंकते थे। यह आरोपित इससे पहले नकली गैस एजेंसी चलाने के जुर्म में दो बार गिरफ्तार किया जा चुका हैं। 

पुलिस के मुताबिक नारकोटिक्स सेल,क्राइम की टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि एक हत्या के एक मामले में सेंट्रल जेल, जयपुर में बंद एक कुख्यात अपराधी डा. देवेंद्र कुमार शर्मा, उम्र 62 साल, निवासी जिला अलीगढ, उत्तरप्रदेश जोकि सजा काट रहा था। और ये मुकदमा थाना लाल कोठी, जयपुर, राजस्थान में दर्ज हैं। पर ये अपराधी जनवरी महीने में 20 दिनों के पैरोल पर आया था। और वापिस लौट कर सेंट्रल जेल नहीं गया। अब ये अपराधी चोरी छिपे बापरौला, दिल्ली में रह रहा हैं। यहां पर उसने एक विधवा महिला से शादी की हुई हैं और इस वक़्त उसी के साथ रह रहा हैं। 

इस पर निरीक्षक राम मनोहर नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और इस कुख्यात अपराधी डा. देवेंद्र कुमार शर्मा की तलाश शुरू कर दी गई। जब पुलिस तलाशती हुए उसके घर पहुंची तो पूछताछ में अपना गुनाह छिपाता रहा था। और पुलिस को गुमराह करता रहा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अपने सेल में ले आई और उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया की वर्ष-1994 से लेकर 2004 के अवधि में किए गए 125 से अधिक किडनी प्रत्यारोपण का खुलासा किया था। 

Related posts

बीजेपी राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु द्विवेदी व शहजाद पूनेवाला ने आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा,को लाइव वीडियो में सुने।

Ajit Sinha

नकली नोट बनाने वाली कंपनी का पर्दाफाश, 5 आरोपित गिरफ्तार, 20 लाख रुपए के नकली नोट और उपकरण जब्त

Ajit Sinha

हर माह 120 करोड़ की अवैध वसूली बिना सरकार की संलिप्पता के नहीं हो सकती: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!