Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद की प्रियंका सहित 15 लोगों से सीधे फोन पर बात की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ई-सचिवालय प्रणाली के तहत प्रदेश के ऐसे 15 लोगों से बातचीत की, जिन्होंने पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज की थी। मुख्यमंत्री की इस पहल का सभी 15 लोगों ने स्वागत किया और कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि एक आम आदमी प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीधे अपनी बात कह रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्या सुनकर उनका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन भी दिया।मुख्यमंत्री ने आज करनाल दौरे के दौरान देर रात्रि पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में ई-सचिवालय पोर्टल पर 22 व 23 जुलाई को पंजीकृत हुए 15 लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।        

फरीदाबाद से प्रियंका ने अपने बिजली के बिल की शिकायत मुख्यमंत्री से की,मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपने पूरे दस्तावेज भेजें, उस पर तुरंत कार्रवाई होगी। यदि कोई गलती निकलती है, तो उसे ठीक करवाया जाएगा। सिरसा से राज कुमार ने अपने गांव के गंदे तालाब सम्बंधी शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द कार्रवाई करने की बात कही और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने को कहा। मुख्यमंत्री से बात कर रहे लोगों ने कहा कि यह पहला मौका है, जब आम आदमी भी अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री को बता रहा है,ऐसा देश में किसी प्रदेश में नहीं होता होगा। इसी प्रकार, अन्य लोगों ने भी नौकरी,डेयरी,सी.एम.विंडो, रास्ता न बनाने बारे इत्यादि अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री को बताईं। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर मेयर श्रीमती रेनू बाला गुप्ता, उपायुक्त  निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक  एस.एस. भौरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

अधिवक्ता परिषद फरीदाबाद द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया हिंदू साम्राज्य दिवस

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; सभी 49 ग्राम पंचायतों को एक-एक लाख रूपये की राशि के चैक देकर सम्मानित किया गया, देवेंद्र चौधरी।

Ajit Sinha

हरियाणा : मुख़्यमंत्री मनोहर लाल ने पांच आईजी, दो डीआईजी व 16 एसपी,डीसीपी के किए तबादले, हनीफ कुरैशी पहुंचे गुरुग्राम,लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!