Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: हवाबाजी के लिए खरीदा हथियार, जाना पड़ा जेल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच , सेक्टर -48 ने आज एक शख्स को देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया हैं। ये आरोपित शख्स हवाबाजी के लिए अपने एक दोस्त से देशी कट्टा ख़रीदा था। पुलिस ने आरोपित शख्स के खिलाफ थाना शहर बल्ल्भगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। 

एसीपी श्रीमती  धारणा यादव ने बताया कि आरोपित  को सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में  आरोपित ने अपना नाम मनोज कुमार निवासी आर्य नगर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद बताया है। आरोपित ने हवाबाजी के चक्कर में यह देशी कट्टा अपने एक दोस्त जगतपाल से जो कि बल्लभगढ़ में ही कहीं किराए के मकान रहता है से खरीदा था। जगतपाल अपने आप को पीछे से कासगंज, उत्तरप्रदेश  का बताता था। आरोपित  मनोज ने जगत पाल से यह देशी कट्टा  ₹3500 रुपए में खरीदा था। क्राइम ब्रांच, सेक्टर – 48 ने आरोपित  मनोज के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। आरोपित से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर आज आरोपित  को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया  गया है।   

Related posts

फरीदाबाद: बस स्टैंड बल्लभगढ़ से लडकी को अगवा कर जबरन बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: OLX और पेटीएम के माध्यम से महिला के साथ 17000 रुपए का साइबर फ्रॉड करने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; मिसेज इंडिया शिरीन सिंह व सैकेण्ड रनरअप रही आँचल बढेरा और महिलाओं के लिए बनी प्रेणना स्रोत, नरेश मदान।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!