Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: कोरोना संक्रमित ने घरों में रहने वाले बड़े बुजुर्गों और बच्चों की आजादी में बेड़िया डाल दी हैं, 139 नए केस आए हैं।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:कोरोना संक्रमित के मरीजों के रोजाना आने वाले आंकड़ों में कमी आने का नाम नहीं ले रहा हैं। इससे ज्यादात्तर लोग अपने घरों में सहमें हुए पड़े रहते हैं। एक तरफ से इस कोरोना महा मारी ने बड़े बुजुर्गों और बच्चों के पैरों में बेड़िया डाल दी हो। क्यूंकि इनकी आजादी तो खत्म हो गई हैं। कई ऐसे बुजुर्गों और बच्चों को देखा गया हैं कि इस कोरोना महामारी के चलते पिछले तीन -चार महीनों से अपने घरों से बाहर सड़कों पर नहीं उतरे हैं। लगातार घर में रहने से ये  सभी लोग बिल्कुल तंग हो चुके हैं पर इस कोरोना ने जिला प्रशासन की मुश्किलें लगातार बढ़ाता ही जा रहा हैं, जबकि लोग इस महामारी कमी आने का सरगर्मी से इंतजार कर रहे हैं।  आज कुल 139 नए कोरोना संक्रमित के मामले आए हैं।  

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 51424 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जि नमें से 14025 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 35937लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 49962 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 40723 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 34976 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 285 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 6462 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 578 लोगों को  अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 714 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 5058 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 112 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें  74 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 22 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है । आज जिले में  139 नए केस  आए हैं

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बीच समझौता

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने कई थानों के एसएचओ एंव चौकी इंचार्जों सहित 49 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सीएम मनोहर लाल के रोड शो में जेबकतरों की चांदी, ट्रैफिक नियमों की उडी धज्जियां ,4 -5 घंटों तक सैकड़ों बच्चे भूखे एक ही स्थान पर जमे रहे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!