Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: दोस्त के पास नहीं था मोबाइल, इस लिए दोस्तों ने छीन कर दिया गिफ्ट, क्राइम ब्रांच, सेंट्रल ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेंट्रल ने आज सेक्टर- 14-15 के डिवाइडिंग के पास तीन लड़कों ने एक शख्स से जबरन मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। इस प्रकरण में शिकायतकर्ता ने इलाके के थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। डीसीपी क्राइम मक़सूद अहमद ने यह खुलासा किया की पकड़े गए तीनों आरोपितों ने छीने गए मोबाइल फोन को अपने एक खास दोस्त को गिफ्ट किया था। क्यूंकि उसके पास अपना कोई मोबाइल फोन नहीं था। 
डीसीपी , क्राइम मक़सूद अहमद का कहना हैं कि बीते 15 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि तीन लड़के छीने गए मोबाइल फोन का लॉक खुलवाने मार्केट में पहुंचे हैं। इस सूचना को क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने सही मानते हुए एक विशेष टीम गठित की और मार्किट में तीनों लड़कों को पकड़ने के लिए भेज दिया। उनकी टीम ने मुखबिर के बताएं स्थान पर स्थान पर पहुँच गई और फोन के लॉक खुलवाने आए तीनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तीनों आरोपितों  ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछने पर आरोपितों ने बताया कि वे तीनों दोस्त हैं और नशा करने के आदि  हैं।  बीते 13 जुलाई को इन आरोपितों  ने नशा किया हुआ था।

आरोपितों में से एक दीपक ने कहा कि मेरे पास मोबाइल फोन नहीं है। इसी बात पर तीनों आरोपितों ने मिलकर मोबाइल फोन छीनने की योजना बना ली । आरोपित  ने वहां से गुजर रहे एक शख्स  से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए थे जिस पर एक मुकदमा थाना सेंट्रल में दर्ज किया गया था।तीनों आरोपित  चीकू, दीपक और युसुफ खान उर्फ बिल्ला गहरे दोस्त हैं। दीपक और चीकू, भूड़ कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद  में रहते हैं, जबकि बिल्ला, नहरपार  इंदिरा कॉम्प्लेक्स, ओल्ड फरीदाबाद  का रहने वाला है। तीनों आरोपित  काम धंधा नहीं करते हैं। आरोपितों  को गुरुवार को अदालत के सम्मुख पेश किया  गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: थाना धौज में तैनात एएसआई हेमराज 5000 रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पेड़ों पर रहने वाले चोर से पुलिस ने रिमांड के दौरान 12 लाख के गहने व फोन किया बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी ओ पी सिंह ने आज अपने सभी अधिकारियों को नाइट कर्फ्यू में और सख्ती बरतने का दिए निर्देश।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!