Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रेम साड़ी की दूकान में शार्ट सर्किट के कारण लगी भयंकर आग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एनआईटी स्थित एक नंबर के  मुख्य मार्किट में एक साड़ी की दूकान में शार्ट सर्किट के कारण भयंकर आग लग गई। इस आग को दमकल कर्मियों ने घंटों के भारी मशक्क्त करने बाद काबू पा  लिया, तब तक दुकान में रखे लाखों रूपए का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में किसी के जान का कोई नुकशान नहीं हुआ हैं। 

पुलिस के मुताबिक कोतवाली थाना पुलिस को आज दोपहर के लगभग दो बजे  सूचना मिली कि एक नंबर मार्किट की एक साड़ी की दूकान में भयंकर आग लगी हैं, इसके तुरंत बाद उन्होनें फायर बिग्रेड को इस आग लगने की सूचना दे दी। इसके बाद थोड़ा बहुत समय के अंतराल में पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से लोगों की भीड़ को घटना स्थल से थोड़ा बहुत दूर कर दिया और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। जब तक लगी आग आस पास की और दुकानों को चपेट में ले पाती।  तब तक दमकल कर्मियों ने लगी भयंकर आग पर काबू पा लिया। पुलिस की माने तो जिस दूकान में आग लगी थी उस दुकान का नाम प्रेम साडी की दुकान हैं और आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया हैं।    

Related posts

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट आज गोछी व सरूरपुर में विकसित किए जा रहे कालोनियों में अवैध निर्माणों में जबरदस्त तोड़फोड़।

Ajit Sinha

ठेके बंद करवाने के लिए ग्राम सभा 15 मार्च तक ज्यादा से ज्यादा प्रस्ताव भेजे – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यदि कोई भी स्ट्रक्चर वन विभाग की जमीन पर काबिज है तो उसको तुरंत बेदखल किया जाए-सुप्रीम कोर्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!