Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: हथियारबंद बदमाशों ने किराना दुकानदार से 80 हजार लूटे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मोटरसाइकिल सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने रविवार शाम पर्वतीय कॉलोनी अटल चौक बाजार स्थित किराने की दुकान में लूट की। दुकान दार और एक सेल्समैन को कट्टा दिखाकर चुप करा दिया। इसके बाद गल्ले में से करीब 80 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दुकानदार बंटी गर्ग ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बकौल पीड़ित बंटी गर्ग, शाम को दुकान पर था। सेल्समैन मोनू भी वहीं था, तभी तीनों बदमाश अंदर घुस आए। आते ही तीनों ने कट्टे निकाल लिए और धमकाते हुए चुप रहने को कहा। मैंने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन दो बदमाशों ने मुंह दबा दिया। एक बदमाश ने गल्ला खोलकर उसमें से रुपये निकाल लिए। इसके बाद बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर भागने लगे। आस-पास के दुकानदारों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उन्हें कट्टा दिखाकर चुप करा दिया। पर्वतीय कॉलोनी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं। सारन थाना प्रभारी सुदीप का कहना है कि मार्केट की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Related posts

पति ने पत्नी, उसकी भाभी और भतीजी पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नए बिजली कनेक्शन की केबल निगम उपलब्ध करवाएगा : अमित खत्री

Ajit Sinha

जीएसटी 2.5 लाख रुपए रिश्वत केस में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी: जीएसटी इंस्पेक्टर नरेश कुमार एसीबी के हत्थे चढ़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!