Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

क्राइम ब्रांच, साइबर सेल ने एक इजीनियर को किया गिरफ्तार, डेबिट कार्ड और मोबाइल चोरी करने जुर्म में।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने आज डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन चोरी कर धोखे से  खिलाडियों के बैंकों पैसे निकालने के जुर्म में एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं। आरोपित पेशे से इंजिनियर हैं। पुलिस की माने तो आरोपित इंजिनियर के कब्जे से 50 हजार रूपए नगद और चोरी की गई एक मोबाइल फोन बरामद किया  हैं। आज आरोपित इंजिनियर को पुलिस टीम ने अदालत के सम्मुख पेश किया जहां उसे नीमका जेल भेज दिया गया हैं। 

इंचार्ज बसंत कुमार का कहना हैं कि बीते 20 जून 2020 को बीपीटीपी थाने में एक शिकायत कर्ता जितेंद्र प्रताप ने मुकदमा नंबर -136 दर्ज करवाया था जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 , 419, 420 को दर्शाया गया था। शिकायत कर्ता अपने शिकायत में कहा था कि सेक्टर – 63 के क्रिकेट ग्राऊंड में क्रिकेट खेलने के लिए गया था। खेल के दौरान उसने अपना बैग ग्राउंड के किनारे रख दिया था। उस दौरान उनके बैग से उनका मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड चोरी हो गई थी। बाद में उनके बैंक के खाते से 80 हजार रूपए धोखे से निकाल लिए गए। उनका कहना हैं कि इस केस की जांच की जिम्मेदारी बड़े अधिकारियों के द्वारा क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को सौपी  थी। इस केस की आगे की जांच के लिए उन्होनें एक विशेष टीम गठित की। जब उनकी टीम ने तकनिकी सिस्टम से इस केस की जांच शुरू की तो उसकी सुई ट्विंकल निवासी सेक्टर -7 डी, फरीदाबाद पर जाकर अटक गई। उनका कहना हैं कि ट्विंकल को उनकी टीम ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
जब उस से पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो ट्विंकल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित ट्विंकल को दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार  कर लिया।  उनका कहना हैं कि आरोपित ट्विंकल ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से इंजिनियर हैं और उसे ऑनलाइन जुआ  खेलने की लत  हैं। इस लिए उसे पैसों की जरुरत होती थी। इस लिए उसने क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट खेलने वाले खिलाडियों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में शिकायतकर्ता सेक्टर -63 के क्रिकेट ग्राउंड में अपना बैग रख कर क्रिकेट खेलने लग गया तो  इस दौरान उसे मौका मिल गया उसके बैग से मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड चोरी करने का। उसने पुलिस को यह भी बताया कि डेबिट कार्ड पर एक टोल नंबर -लिखा होता हैं उस पर वह डेबिट कार्ड के पीन के बारे पूछ लेता था। और मोबाइल फोन ओटीपी आ जाता था। इस तरह से उसने शिकायत कर्ता के खाते से 80000 रूपए निकाल लिए। उनका कहना हैं कि इस तरह का एक मुकदमा इसके खिलाफ गुरुग्राम में भी दर्ज हैं।  

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद बसेलवा कालोनी से एक नबालिग लड़की सहित 3 लड़कों के अपहरण किए जाने का मामला सामने आया हैं। 

Ajit Sinha

रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद ने आज 80 वर्ष और 80 वर्ष से ऊपर की आयु वाले रिटायर कर्मचारियों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

कोविड संकट के कारण उत्पन्न होने वाली शिकायतों पर त्वरित जानकारी और कार्रवाई के लिए नोडल एजेंसियों का हिस्सा बनें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!