Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

जंगल में सो रहे कुत्ते पर हमला करने आया तेंदुआ तो भौंक-भौंकर ऐसे बचाई जान. देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
कुत्ता और तेंदुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. आप विश्वास नहीं करेंगे लेकिन इस वायरल वीडियो में एक कुत्ता.तेंदुआ से पंगा लेते हुए नजर आ रहा है. वैसे तो यह वीडियो पुरानी है लेकिन एक बार फिर से पूर्व इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर दिग्विजय सिंह खाती ने अपने ट्विटर से शेयर किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा, यह राजस्थान का एक पुराना वीडियो है. इनमें से कौन ज्यादा पावरफुल? यह वीडियो इसलिए भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है क्योंकि तेज तर्रार तेंदुए को कुत्ते ने डरा कर भगा दिया.


इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि जंगल में एक सफारी गाड़ी दिख रही है और गाड़ी के सामने एक कुत्ता सोया हुआ नजर आ रहा है. तभी एक तेंदुआ जंगल से निकलकर कुत्ते का शिकार करने के लिए झपट्टा मारता है. और फिर कुत्ता उसके सामने खड़े होकर भौंकने लगता है. कुत्ते को बार-बार भौंकता हुआ देखकर तेंदुआ वहां से भाग जाता है.आपको बता दें कि यह पुराना वीडियो होने के बावजूद सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद एक बार फिर से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 15 जून के दिन शेयर किया गया था. अब तक इस वीडियो पर 5 हजार 774 से अधिक व्यूज आ चुके हैं.

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: मम्मी-पापा के साथ ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से मिलने पहुंची-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

क्या पैसे के बदले पद्मभूषण, क्या पेंटिंग के बदले पद्मभूषण ये कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल है-अनुराग ठाकुर

Ajit Sinha

‘इलेक्शन “मैनेजमेंट डिपार्टमेंट’’ – ईडी और मोदी सरकार का भय-रणदीप सिंह सुरजेवाला।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!