Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

जंगल में घुसी गाड़ी तो गुस्सा गया जिराफ़, लगा दी पीछे दौड़ और फिर किया कुछ ऐसा.देखें वायरल वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट/ नई दिल्ली
सोशल मीडिया पर जंगल सफारी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. आपने सफारी जीप के पीछे शेर और बंदर को पीछे दौड़ते देखा होगा. लेकिन इस बार एक बड़ा सा जिराफ जंगल सफारी पर निकली जीप के पीछे दौड़ता देखा गया. वो इतनी तेज दौड़ा की गाड़े के आगे आकर खड़ा हो गया. सोशल मीडिया पर जिराफ का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.इस वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की ऑफिसर सुधा रमन ने शेयर किया है.


सफारी के लिए जीप जैसे ही जंगल में घुसी तो देखकर हमला करने के लिए जिराफ गुस्सा गया और उसके पीछे दौड़ लगा दी.वीडियो में देखा जा सकता है कि जीप जंगल में तेज दौड़ रही है और पीछे जिराफ उसका पीछा कर रहा है. जीप जिराफ को हरा नहीं पाई और जिराफ सामने आकर खड़ा हो गया, उसके बाद ड्राइवर ने जीप को रिवर्स दौड़ा दिया और जिराफ ने फिर दौड़ लगा दी. करीब एक मिनट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सुधा रमन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जिराफ के साथ कभी खिलवाड़ न करें. उनके पैर कितने शक्तिशाली हैं, यह जानने के लिए वीडियो देखें. एक किक से वो किसी को भी मैदान में गिरा सकते हैं. वो इसके लिए तेज गति से भागते हैं.’इस वीडियो को उन्होंने 19 जून की सुबह शेयर किया, जिसके एक घंटे में ही 2 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं

Related posts

सोनिया गांधी ने पूर्व सांसद डॉ. उदित रॉय असंगठित कार्यकर्ता और कर्मचारी कांग्रेस का चैयरमेन नियुक्ति किया हैं।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी की हैं -पढ़े।

Ajit Sinha

जेएनयू में नॉनवेज खाने को लेकर हुए विवाद में केस हुआ दर्ज: एबीवीपी छात्रों पर लगा हैं, मारपीट करने का गंभीर आरोप।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!