Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मध्य प्रदेश

विदाई के बाद लौट रही थी बारात, चंबल नदी के पुल पर दुल्हन ने उल्टी के बहाने रुकवाई कार और फिर…

श्योपुर : मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में शादी के बाद 20 वर्षीय एक दुल्हन रविवार सुबह ससुराल जाने के दौरान कथित रूप से एक पुल से चंबल नदी में कूद गई. उसे नदी में ढूढा जा रहा है. सामरसा चौकी प्रभारी ब्रजराज यादव ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह छह बजकर 40 मिनट पर राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमा पर पाली पुल पर उस वक्त हुई, जब यह दुल्हन विदाई के बाद राजस्थान के अलापुर गांव से मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के साडा का पाड़ा गांव अपने दूल्हे के साथ ससुराल आ रही थी.  
उन्होंने बताया कि इस दुल्हन की शादी शनिवार रात को हुई थी और शादी के बाद रविवार सुबह छह बजे दुल्हन के पिता ने बारात को विदा किया. जैसे ही दूल्हा-दुल्हन की कार पाली पुल के बीचोंबीच आई तो दुल्हन ने उल्टी आने की बात कहकर कार रोकने को कहा. ड्राइवर ने तत्काल कार नहीं रोकी तो दुल्हन ने स्टीयरिंग पकड़कर कार रुकवा दी और वाहन से उतरकर चंबल नदी में छलांग लगा दी. यादव ने बताया, ‘महिला की तलाश जारी है.’इस घटना से आहत हुए दुल्हन के पिता ने बताया कि पूरी शादी अच्छी तरह से सम्पन्न हुई और हमने बारात विदा की, लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही यह दुखद सूचना मिली.

Related posts

दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह ही एमसीडी के स्कूलों का किया जाएगा कायाकल्प- अरविंद केजरीवाल।

Ajit Sinha

तीन हथियारबंद बदमाशों ने पॉश इलाके में सेल्समैन को चाकू मारकर 50 लाख से अधिक के आभूषण लूटे, फरार आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय चुनाव समिति, का गठन किया है-लिस्ट में पढ़े दिग्गज नेताओं के नाम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!