Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली नई दिल्ली वीडियो

अचानक समुद्र के ऊपर तैरने लगा घर, पलक झपकते ही ऐसे उजड़ गई पूरी बस्ती, देखें वायरल वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘लैडस्लाइडिंग’ (Landsliding) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से देखते ही देखते पूरी एक बस्ती समुद्र (Sea) के ऊपर तैरने लगती है. जहां तक इस वीडियो की बात करें तो यह नॉर्वे के अल्टा के निवासी जॉन एगिल बक्काबी ने रिकॉर्ड किया है. इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई जमीन के बड़े से टूकड़े को समुद्र की तरफ धकेल रहा है. आपको बता दें कि यह वीडियो नॉर्वे के अल्टा का है.इस वीडियो को ट्विटर यूजर जान फ्रेड्रिक द्राब्लोस ने शेयर किया है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अभी भी नॉर्वे के अल्टा में लैंडस्लाइड की वजह से कई घर समुद्र की तरफ खींचते चले जा रहे हैं.’ ट्विटर पर शेयर होते ही यह वीडियो वायरल हो गया.


ज्यादा से ज्यादा लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं,जिसका नतीजा यह है कि शेयर होने के कुछ घंटे के अंदर ही इस वीडियो को 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं लोगों ने कमेट सेक्शन में ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह बेहद डरावना वीडियो है.’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा ‘साल 2020 बेहद खराब साल है.’

Related posts

सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार और CGTMSE के बीच एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर हुए।

Ajit Sinha

अश्लील गाने में लिया महात्मा गांधी का नाम इस भोजपुरी सिंगर पर हुई एफआईआर।

Ajit Sinha

एक ऐसे ऑटो ड्राइवर की संपत्ति का पर्दाफ़ाश किया है जिसके पास हजारों, लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति मिली है.

Ajit Sinha
error: Content is protected !!