Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

सड़क पर आकर तेंदुए ने मचाया आतंक तो कुत्तों ने दबोची पूंछ, देखें वायरल वीडियो। 

लॉकडाउन के दौरान कई जानवर शहर में आ गए हैं. हाथी, शेर और तेंदुओं को सड़कों पर देखा गया. हैदराबाद में एक तेंदुए ने आतंक मचाया और कई लोगों पर हमला करने की कोशिश की. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुए ने अचानक शख्स पर हमला कर दिया. तभी मौजूद अवारा कुत्ते वहां पहुंच गए और तेंदुए पर हमला बोल दिया. कुत्तों ने तेंदुए की पूंछ पकड़कर उसे खदेड़ दिया. इस वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने शेयर किया है. जो काफी वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग भागते हुए सड़क पर आते हैं. एक शख्स ट्रक पर चढ़ जाता है तो दूसरा घर में घुसने की कोशिश करने लगता है. वो घर में नहीं घुस पाता तो ट्रक पर चढ़ने लगता है. तभी तेंदुआ आता है और उसके पैर पकड़ लेता है. शख्स जैसे तैसे ट्रक पर चढ़ने में कामयाब हो जाता है. तेंदुआ फिर एक घर में घुसने की कोशिश करने लगता है. तभी कई आवारा कुत्ते तेंदुए के पास आ जाते हैं और उस पर अटैक कर देते हैं. कुछ देर चली इस फाइट के बाद तेंदुआ वहां से निकल जाता है.
प्रवीण कासवान ने इस वीडियो को 16 मई को शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘भारत में कहीं तेंदुए और कुत्तो के बीच जंग हुई, लेकिन ये नया नहीं है. अक्सर कुत्ते तेंदुए को पछाड़ने की कोशिश करते हैं. वहीं तेंदुओं को भी ‘हॉट-डॉग्स’ पसंद करते हैं.’

Related posts

लॉकडाऊन: ‘एक विवाह ऐसा भी’: खाना बांट रहे शख्स को भीख मांग रही एक लड़की से हुआ प्यार

Ajit Sinha

नई दिल्ली :भारतीय एक्शन के बाद पकिस्तान पर सख्त अमेरिका, फ्रांस का मिला साथ कहा- खत्म करो अपनी जमीन से आतंकी ठिकाने

Ajit Sinha

कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को फर्जी पासपोर्ट मुहैया कराने, जिस की मदद से विदेश भाग गया था, आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!