Athrav – Online News Portal
हरियाणा

डीजीपी मनोज यादव ने प्रथम आईआरबी,भोंडसी के कमांडेंट,नरिपजीत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने प्रथम आईआरबी,भोंडसी के कमांडेंट,नरिपजीत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है जिन्होंने अंबाला में अंतिम सांस ली। उनका दो साल से किडनी का इलाज चल रहा था। आज यहां जारी एक शोक संदेश में डीजीपी ने नरिपजीत सिंह को एक सक्षम, समर्पित और ईमानदार पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि  नरिपजीत अपने सेवाकाल के दौरान हमेशा अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ निभाया।

उन्होनें इस अपूरणीय क्षति के लिए शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने दिवंगत आत्मा के अंतिम संस्कार में भी भाग लिया। हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों और जवानों ने भी शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। वर्ष 1983 में हरियाणा पुलिस में एएसआई के रूप में भर्ती हुए श्री नरिपजीत सिंह डीएसपी और फिर एसपी के पद तक पहुंचे। उन्होंने हरियाणा पुलिस में कार्य करते हुए फतेहाबाद, कैथल, हिसार सहित कई अन्य जिलों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी। वे एसपी टेलीकॉम और 5वीं एचएपी के कमांडेंट भी रहे।  

Related posts

पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आजाद मोहम्मद सहित अनेक नेताओं और खिलाड़ियों ने भाजपा ज्वाइन की

Ajit Sinha

फरीदाबाद-गुरुग्राम जिला में 50 एकड़ जमीन में साइंस सिटी बनाएगी हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की लोक संस्कृति के रंग बिखेरे

Ajit Sinha
error: Content is protected !!