Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

आईएएस रानी नागर का इस्तीफा नामंजूर करने के लिए एमएलए राजेश नागर ने किया सीएम का धन्यवाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने सीएम मनोहर लाल का आईएएस रानी नागर का इस्तीफा नामंजूर करने पर धन्यवाद जताया है। नागर ने बताया कि उन्होंने इस मामले में सीएम साहब से बात की थी। हालांकि इस मामले पर कुछ राजनीतिज्ञों द्वारा रोटी सेंकने पर नागर ने आपत्ति जताई है।
एमएलए राजेश नागर ने बताया कि आईएएस रानी नागर मामले पर वह निरंतर नजर बनाए हुए थे। इस मामले में उन्होंने केबिनेट मंत्री कंवरपाल गुज्जर से बात कर समाधान निकालने की बात कही थी। इसके बाद हाल ही में सीएम मनोहर लाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान भी उन्होंने आईएएस रानी नागर मामले में न्याय की बात उठाई थी। जिस पर सीएम ने किसी भी प्रकार का अन्याय न होने देने की बात कही थी। इसके बाद अब सीएम साहब ने रानी नागर का इस्तीफा नामंजूर कर उनके पक्ष को महत्व दिया है। नागर ने कहा कि भाजपा राज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की नीति और सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम किया जा रहा है। भाजपा के राज में किसी के साथ अन्याय नहीं हो सकता है। इसके लिए हम सभी कटिबद्ध हैं। विधायक राजेश नागर ने कुछ लोगों द्वारा रानी नागर मामले में राजनीतिक रोटियां सेंकने पर ऐतराज भी जताया है। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो खुद कुछ नहीं करते हैं और मौका पाते ही राजनीति करने लगते हैं। इसमें कांग्रेस व अन्य दलों के कुछ नेता भी शामिल हैं। विधायक राजेश नागर ने कहा कि सही गलत लोग हर काल में होते हैं लेकिन भाजपा के शासनकाल में गलत लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होती है। इसीलिए भाजपा अन्य दलों से अलग है।

Related posts

चंडीगढ़: प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली बेहतर बनाने को लेकर डीजीपी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्तशिल्प मेला-2025 को लेकर फरीदाबाद पुलिस की यातायात एडवाइजरी

Ajit Sinha

सभी सब्जी मंडियों में काम करने व मंडी के साथ लगते घरों में रहने वाले लोगों का सर्वे करें और उनकी चिकित्सीय जांच करें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!