Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में एक नए कोरोना संक्रमित केस बढ़ कर उसकी कुल संख्या 74 हो गई हैं, फैलते कोरोना वायरस को रोकना जरुरी हैं।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले में कोरोना संक्रमित के मामले थमने का बिल्कुल नाम नहीं ले रहा हैं, आज एक नए कोरोना संक्रमित के मरीज बढ़ कर कुल संख्या 74 हो गई हैं। इस लॉकडाउन के नियम के पालन करना आमजनों के लिए  बहुत जरुरी हैं , ऐसा करने से ही कोरोना संक्रमित केसों को रोका जा सकता हैं। इस वक़्त कोरोना संक्रमण का नेटवर्क को तोडना बहुत जरुरी हैं,तभी फैलते हुए कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता हैं। 

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 4424 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1256 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 3168 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 4350 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 3683 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 3265 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 344 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 74 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 31 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 42 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। इसमें एक मरीज की मौत भी हो गई है।

Related posts

फरीदाबाद: देश की 140 करोड़ जनता नरेंद्र मोदी का परिवार है -कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

भारत के भूकंपीय खतरे के मानचित्र के अनुसार, फरीदाबाद की पहचान भूकंपीय क्षेत्र IV में की गई, “हाई डैमेज रिस्क ज़ोन” के अंतर्गत है,

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने दो थानों के एसएचओ समेत 4 इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!