Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

हमला करने भागा हाथी तो शख्स ने घुमा दी बाइक, नीचे गिरा तो गुस्से में जानवर ने किया ऐसा. देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. एक हाथी ने बाइक चालक पर अटैक करने के लिए दौ़ड़ लगा दी. देखकर शख्स ने बाइक छोड़ी और भागने को मजबूर हो गया. इस वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है. इस वीडियो को वी. श्रीधर ने शूट किया है. उन्होंने कहा कि घटना तब हुई जब बाइक सवारों ने सुरक्षा निर्देशों को नजर अंदाज किया और हाथी के साथ सड़क पार करने का फैसला किया.


उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “दोपहिया वाहन सवारों ने एफडी कर्मचारियों की बात नहीं मानी और हाथियों को पार करते हुए आगे बढ़ने का फैसला किया.” 16 सेकंड के लंबे वीडियो में सड़क पर हाथियों से कुछ दूरी पर खड़ी एक कार दिखाई देती है,जो उनके गुजरने का इंतजार कर रही है. जब एक बाइक पर दो लोग वन विभाग की चेतावनी को अनदेखा करने का निर्णय लेते हैं और सड़क को पार करने की कोशिश करते हैं. गुस्से में आकर हाथी उन पर अटैक करने के लिए भागता है. दोनों शख्स बाइक को घुमाने के चक्कर में संतुलन खो देते हैं और बाइक गिर जाती है. फिर दोनों दूसरी तरफ भागना शुरू कर देते हैं. फिर हाथी कुछ दूर दोड़ने के बाद अपने झुंड के पास चला जाता है. नंदा के अनुसार, हाथी एक युवा बछड़े के साथ चल रहा था. उन्होंने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘जब एक शांत हाथी अपने बछड़े के साथ चल रहा होता है, तो परेशानी आने पर वो गुस्से में आ जाता है.’

Related posts

दिल्ली पुलिस का छापा: 2600 किलोग्राम से अधिक मिलावटी मिठाई और प्रतिबंधित रसायन बरामद,17 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने यूएसए सेलिंग पोत सी एंजेल के लिए एक तेज और सफल बचाव अभियान को अंजाम दिया।

Ajit Sinha

बीजेपी ने आज आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए 10वीं लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की हैं -पढ़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!