Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

गुरुग्राम में तैनात ट्रैफिक कंट्रोल शाखा के इंचार्ज व पुलिस इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने फांसी लगा कर की आत्महत्या।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:  हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने अपने फ्लैट के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को गुरुग्राम से अपने ड्यूटी करने बाद अपने घर गए थे। पुलिस ने उनके शव का जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया हैं। पुलिस की माने तो आत्महत्या करने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका हैं। इस प्रकरण की रेवाड़ी पुलिस बारिकी से जांच कर रही हैं। उनके आत्महत्या करने की खबर से पूरे पुलिस महकमें शोक लहर दौड़ गई। गुरुग्राम पुलिस प्रशासन ने इस ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार की मौत गहरा दुःख व्यक्त किया हैं। कालका रोड स्थित एक सोसायटी में रह रहे सतेंद्र सिंह ने शनिवार की रात को फांसी लगा कर जान दे दी। इंस्पेक्टर द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। रविवार की सुबह शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। सतेंद्र सिंह वर्तमान में गुरुग्राम में ट्रैफिक में तैनात थे। 
पुलिस के मुताबिक इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह रात को लगभग 11 बजे ड्यूटी से वापस घर गए थे। वह कालाका रोड स्थित एक सोसायटी में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। रात को खाना खाने के बाद वह सो गए थे। सुबह उनका शव बगल कमरेमें फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने घटनास्थल का भी बारिकी से निरीक्षण किया। शुरूआती जांच में इंस्पेक्टर द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिले नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। फ्लैट में सतेंद्र अपनी पत्नी, बेटा व बेटी के साथ रहते थे। वह मूल रूप से महेंद्रगढ़ के रहने वाले थे। और वर्ष 2008 में सब इंस्पेक्टर के पद पर पुलिस में भर्ती हुए थे। वह कुछ समय के लिए धारूहेड़ा थाना एसएचओ भी रहे थे। वर्तमान समय में गुरुग्राम के यातायात विंग में तैनात थे। 

Related posts

सीपी साहब इनकी सुनो:“मेरा बेटा 43 दिन से एक दाना नहीं खाया… क्योंकि गुरुग्राम पुलिस सो रही है और अपहरणकर्ता हँस रहे हैं।”

Ajit Sinha

क्षत्रिय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की हुंकार

Ajit Sinha

चंडीगढ़: सभी ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!