Athrav – Online News Portal
हरियाणा

जिलाधीश ने गांव मीरका को किया कंटेनमेंट जोन घोषित: डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: जिलाधीश एवं उपायुक्त नरेश नरवाल ने हथीन खण्ड के गांव मीरका में कोरोना पोजीटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए गांव की सीमाएं सील करने तथा गांव से बाहर या भीतर जाने के लिए आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया। जिलाधीश ने गांव के प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग व थर्मल स्कैनिंग के लिए आशा व एएनएम वर्कर की पांच टीम नियुक्त की है।
साथ ही इस कार्य के सुपरविजन के लिए पांच आंगनवाड़ी सुपरवाइजर व दो सीडीपीओ भी नियुक्त करने के आदेश जारी किए है। जिला कंटेनमेंट प्लान (स्वास्थ्य विभाग) के आवश्यक प्रोटोकोल के तहत आने वाले सभी कार्य मीरका में किए जाएंगे। जारी आदेशों के तहत कंटेनमेंट जोन के लिए एसडीएम हथीन वकील अहमद ओवरआल प्रभारी होंगे। बीडीपीओ की ओर से गांव को पूर्णतया सेनेटाइज कराया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों की ओर से आवश्यक प्रोटोकॉल से संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे।

Related posts

हरियाणा में डबल इंजन की सरकार हुई फेल, मेट्रो विस्तार के लिए 13141.75 करोड़ में से एक भी रुपया नहीं ले पाई।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पंजाबी सिंगर व अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मौत के पीछे साजिश का शक ।

Ajit Sinha

फतेहाबाद में 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!