Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फिल्ड कालोनी स्थित गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने लॉक डाउन के दौरान खाना और अनाज की किट जरुरत मंद लोगों को पहुँचाने में अग्रसर हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी स्थित गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने लॉक डाउन के दौरान श्रमिकों, झुग्गी झोपड़ियों  में रहने वाले  भूखे प्यासे लोगों को खाना मुहैया कराने में अहम भूमिका निभा रहा हैं। यह सिलसिला पिछले कई दिनों से लगातार चलता आ रहा हैं। आगे भी चलता रहेगा। इस मुश्किल वक़्त में सिख समुदाय ने समाज को समर्पित भाव से लॉकडाउन के दौरान जरुरत मंद लोगों को गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से प्रति दिन हजारों लोगों को दिल्ली और फरीदाबाद के कोने- कोने में जाकर खाना खिलाया जा रहा हैं। 

जैसा कि सर्वविदित है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा में सिख समुदाय सबसे पहले सहायता  के लिए आगे आते हैं। इसी परंपरा को ग्रीन फ़ील्ड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आगे बढ़ाया है। दो दिन पहले आईपी स्टेट , थाना अधिकारी से जानकारी मिली कि बाल भवन के समीप 100-150 रिक्शा चालक बड़ी मुश्किल  में हैं,उन्हें खाने व पानी की सख्त आवश्यकता है।

यह खबर मिलने के तुरंत बाद ही गुरुद्वारे के पदाधिकारीगण ने खाना व पानी लेकर वहाँ पहुँचे। और भूखे -प्यासे सभी सैकड़ों रिक्शा चालकों को खाना खिलाया। इसी प्रकार  कल रविवार को सूरजकुंड थाना प्रभारी  से बल्लभगढ़ में भी इसी तरह परेशानी से ग्रस्त लोगों की सूचना मिली थी। वहाँ भी तुरंत राहत सामग्री पहुँचाई गई ।ग्रीन्फ़ील्ड गुरुद्वारा साहब व एनएचपीसी  चौक पर ज़रूरत मंद लोगों को प्रतिदिन राशन व लंगर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित सभी क्षेत्रों में भी सामग्री पहुंचाई जा रही है। इन सभी कार्यों के लिए ग्रीनफ़ील्ड, ग्रीनवैली और ओमेकस हिल्ज़ की सिख संगत और सभी निवासीयो का तन-मन-धन से बहुत बड़े स्तर पर अविश्वसनीय सहयोग मिल रहा है,जिसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। कल से एक और नई  पहल की जा रही है। हमारे एरिया के जिन जिन परिवारों में छोटे बच्चे हैं और वे दूध लेने में अक्षम हैं,वह गुरुद्वारा साहब से दूध प्राप्त कर सकते हैं। ग्रीनफ़ील्ड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सभी से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में भी ऐसे परिवार हो,जिनके छोटे बच्चों को दूध की ज़रूरत है तो आप भी उन्हें दूध उपलब्ध कराये। जो जनसाधारण इस सेवा कार्य में अपना किसी भी रूप में योगदान देना चाहते हैं (चाहे श्रमदान हो),ग्रीनफ़ील्ड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी उनका स्वागत करती है। 

Related posts

एमआरआईआईआरएस, एमआरयू और एमआरडीसी में डॉक्टरेट, ग्रेजुएट और पोस्ट -ग्रेजुएट की 2000 छात्रों को दी गई डिग्रियां।

Ajit Sinha

गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान, हरियाणा पुलिस चलाएगी 1 अप्रैल से विशेष अभियान-डीजीपी

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: रिश्वत लेते हुए सीजीएसटी विभाग डाटा एंट्री ऑपरेटर सोनू कुमार के खिलाफ जिला अदालत में चालान पेश।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!