Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कोरोना वायरस के चलते एक साथ पलायन न करें, संक्रमण फैलने का खतरा हैं,  ठहरने की व्यवस्था की गई हैं; डीसी यशपाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त यशपाल ने कोरोना वायरस के चलते जिले से पलायन करने वाले लोगो से आवाहन किया है की वो एक जगह से दूसरी जगह ज्यादा संख्या में न जाएं इससे संक्रमण फैलने का डर रहता है। इस पलायन को रोकने के लिए जिला प्रशासन से ऐसे व्यक्तियों के लिए जिनके पास ठहरने व खाने का इंतजाम नहीं है ऐसे जरूरतमंद लोगो के लिए जिला प्रशासन ने राजकीय सीनियर सेकंड्री स्कूल तिलपत,राजकीय सीनियर सेकंड्री स्कूल सेहतपुर, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंड्री स्कूल सराय ख्वाजा में उन जरूरतमंद व्यक्तियों के खाने व ठहरने के लिए इंतजाम किये गए हैं।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाते हुए निर्देश दिए की वो अपने विभाग के साथ मिलकर इनका इंतजाम कराएँ व इसी के साथ पुलिस विभाग को निर्देश दिए गये हैं की वह इनको सुरक्षा मुहैया कराएँ,रोडवेज महाप्रबंधक को निर्देश दिए गयें हैं की वह जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए बसें उपलब्ध करवाएं व बसों के नंबर व ड्राईवरों के नंबर जिला शिक्षा अधिकारी व पुलिस विभाग के साथ साँझा करे। इसी तरह ओल्ड फरीदाबाद जोन के नगर निगम अधिकारी वहां पर सफाई,सैनेटाईजेशन व पानी कि आपूर्ति मुहैया करवाएंगे। इसी के साथ रेड क्रॉस विभाग उनके लिए खाने,सोने व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करेगा।

Related posts

कृष्णपाल गुर्जर भारी मतों से जीत हासिल कर फरीदाबाद से तीसरी बार बनेंगे सांसद : केहर सिंह रावत

Ajit Sinha

सीपी विकास अरोड़ा ने यात्रियों के साथ मेट्रो रेल में किया सफर, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यात्रियों से लिया फीडबैक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज एक और 10000 रूपए के ईनामी बदमाश को अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!