Athrav – Online News Portal
व्यापार

अब भारत में ही आईफोन की होगी असेंबलिंग, कीमत हो सकती है कम

संवाददाता, नई दिल्ली : ऐप्पल भारत में आइफोन एसई मॉडल की असेंबलिंग और मैन्युफैक्चरिंग शुरु करेगा। खबरों के मुताबिक ऐप्पल कर्नाटक में बन रहे प्लांट से हर साल तीन से चार लाख आइफोन तैयार करेगा। आपको बता दें कि ऐपल कंपनी भारत में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है।

खबर के मुताबिक, कंपनी भारत में मैन्युफैक्चरिंग का अनुभव लेना चाहती है।  सूत्रों की अनुसार “यह भारत में ऐप्पल का पहला वेंचर है। कंपनी ने जो डिमांड्स की हैं, वह भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की उनकी योजना का हिस्सा हैं”। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट के जरिए मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा मिलेगा।

कॉन्ट्रेक्ट मैन्युफैक्चरर विस्ट्रॉन के एक सूत्र ने बताया कि कंपनी को इस प्लांट के लिए ड्यूटी कंसेशन फिलहाल नहीं मिला है। लेकिन विस्ट्रॉन फोन की असेंबलिंग शुरू करने को तैयार है। विस्ट्रॉन अप्रैल से लोकल असेंबलिंग शुरू करने जा रहा है।

अगर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस फोन की हिस्सेदारी की बात करें, तो आइफोन की ऊंचीं कीमत के चलते ही इसे ज्यादा लोग खरीद नहीं पाते हैं। भारत में लगभग 80 फीसदी डिवाइस 10,000 रुपए से कम कीमत की होती है और आइफोन के नए मॉडल की कीमत ही 50,000 रुपए से ज्यादा है।

इसके अलावा आइफोन एसई की कीमत को कंपनी के अन्‍य हैंडसेट्स के मुकाबले सबसे कम माना जाता है। लेकिन इस इस हैंडसेट को 39,000 रुपए में लॉन्च किया गया था और अब यह 30,000 रुपए में उपलब्ध है। यही वजह है कि कंपनी ने 2016-17 में जो फोन बेचने का टारगेट रखा था, वो पूरा नहीं हो पाया।

ऐसे में माना जा रहा है कि अगर भारत में आइफोन की असेंबलिंग और मैन्युफैक्चरिंग शुरु होती है, तो आइफोन की कीमतों में कमी आएगी। जिससे भारत जैसे बड़े बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने में मदद मिलेगी।

Related posts

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए आधुनिक ट्रेनों का उत्पादन एनसीआरटीसी ने गुजरात में शुरू किया।

Ajit Sinha

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने ग्रेटर नोएडा में अपने प्रोडक्शन यूनिट को किया बंद, हजारों कर्मचारी गण हुए बेरोजगार

Ajit Sinha

उद्योगपतियों के सामने बच्चों ने रखा बिजनेस प्लान= उप – मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x