Athrav – Online News Portal
दिल्ली

नेवी को मिलेगी ‘तारिणी’, समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत

संवाददाता, नई दिल्ली :  INS मंडोवी बोट पूल पर आयोजित होने वाले समारोह में  दूसरी सागर नौका-तारिणी को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्‍बा भी उपस्थित रहेंगे। INSV तारिणी का निर्माण गोवा की मैसर्स एक्‍वेरियस शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, दिवर ने किया है। नौका तारिणी को भारतीय नौसेना के विश्‍व के पहले महिला परिनौसंचालन अभियान के लिए रखा गया है। एल्‍युमिनियम और स्‍टील की तुलना में बेहतर प्रदर्शन के लिए नौका का ढांचा लकड़ी और फाइबर ग्‍लास से बना है। INSV तारिणी में 6 सूट हैं। नवनिर्मित INSV तारिणी के ट्रायल 30 जनवरी, 2017 को सफलतापूर्वक संपन्‍न हो गए थे।

इस नौका का डिजाइन ओडिसा के गंजम जिले के प्रसिद्ध तारा तारिणी मंदिर से प्रेरित है। तारिणी शब्‍द का अर्थ होता है नौका और संस्‍कृत में इसका मतलब होता है तारने वाला। समुद्री नौवहन गतिविधियों और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना ने विश्‍व के पहले भारतीय महिला परिनौसंचालन अभियान की परिकल्‍पना की है। इस परियोजना के लिए लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्‍व में 6 महिला अधिकारियों के दल का चयन किया गया है। इन अधिकारियों ने आईएनडब्‍ल्‍यूटीसी, मुंबई में नौवहन का मौलिक प्रशिक्षण लिया है।

Related posts

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय सचिव ने किया भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले और प्रदर्शनी में एनसीआरटीसी स्टॉल का उद्घाटन

Ajit Sinha

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आयोजित प्रेस कांफ्रेस में दिल्ली जल बोर्ड में आप सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप -लाइव सुने

Ajit Sinha

‘दीया और बाती हम’ की संध्या राठी की मां निकली कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के सीएम से लगाईं मदद की गुहार: देखें वायरल वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x