Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एक मशहूर कंपनी के डायरेक्टर ने बैठक में अपने साथी डायरेक्टरों को मारी गोली, गोली लगने से दो डयरेक्टरों की मौत, एक गंभीर

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली इलाके के छपरोला में एक नामी कंपनी के डायरेक्टर ने बैठक में अपने साथी डायरेक्टर को गोली मार दी। गोली लगने से दो डायरेक्टर की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक है। घटना को अंजाम के बाद आरोपित ने खुद को भी गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि यूपी टेलीलिंक लिमिटेड के डायरेक्टर मीटिंग के दौरान अपने साथी डायरेक्टर्स के ऊपर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से घायल एक अन्य डायरेक्टर राकेश जैन को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यूपी टेलीलिंक लिमिटेड के तीन पार्टनर थे। प्रदीप, नरेश और राकेश नामक ये लोग कंपनी को संयुक्त रूप से संचालित कर ते थे। आज वीरवार को बैठक के दौरान तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच प्रदीप ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। गोली लगने से नरेश और प्रदीप की मौत हो गयी है जबकि राकेश घायल हैं।

Related posts

फरीदाबाद: 3 महीने पहले बनी 1 दुल्हन ने प्रेमी संग में मिल कर पति की हत्या कर दी और शव को पॉलीथिन में लपेट कर गंदे नाले में फेंक दिया।

Ajit Sinha

पत्नी से संपर्क में होने शक में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बन कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:ट्यूबवेल कनेक्शन में नाम परिवर्तन के बदले ₹12,000 की रिश्वत मांगने वाले DHBVN के दो कर्मचारी पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!