Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओलावृष्टि से रबी फसलों को हुए नुकसान की, विशेष गिरदावरी जल्द ही करवाई जाएगी। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान घोषणा की कि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि से रबी फसलों को नुकसान हुआ है, वहां पर विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी ताकि फसलों के नुकसान का आंकलन किया जा सके और किसानों को उनके नुकसान की भरपाई के लिए शीघ्र मुआवजा दिया जा सके।        



यह घोषणा मुख्यमंत्री, जो सदन के नेता भी हैं, ने विधानसभा में प्रश्नकाल के उपरांत की। सदन में जब कुछ सदस्यों द्वारा गत दिनों हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की तो इस पर मुख्यमंत्री ने सदन को अवगत करवाया कि सरकार इस विषय में पहले से ही चिंतित है और इसके लिए विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को ढीले में न लेकर समय पर पूरा करें: डीएस ढेसी

Ajit Sinha

पलवल:16 नवंबर से 15 दिसंबर 2020 तक दावे व आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे

Ajit Sinha

वाईएमसीए फरीदाबाद ने पीड़ित विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त सीट तथा फीस माफी का प्रावधान करने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!