Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

होली मिलन समारोह में विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कमर तोड़ डांस किए,शारदा राठौर व दिनेश रघुबंशी के गाए जमकर थिरके, देखिए वीडियो। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सिटी प्रेस क्लब द्वारा रविवार की शाम को  सेक्टर -16 स्थित किसान भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में  पूर्व संसदीय सचिव सुश्री शारदा राठौर ,विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा ,मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अजय गौड़, कांग्रेस नेता  विजय प्रताप सिंह , अन्तर्राष्टीय कवि दिनेश रघुबंशी,पत्रकार बिजेंद्र बंसल, नवीन धमीजा, अजीत सिन्हा ने होली के मस्ती भरे गीतों पर जमकर  डांस किए का वीडियो आप स्वंय इस खबर में लाइव वीडियो में देख सकते हैं। इस पावन अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर ने अपनी सुरीली आवाजों से “यह समां  हैं प्यार”  रंग बरसे का शानदार गीत गाकर उपस्थित लोगों को चौका दिया।

लोगों ने उनकी गानों को सुन कर वाह वाह करने लगे,यह कहने लगे की कोई राजनितिक लोग भी इतना सूंदर और बेहतरीन आवाज में गीत गा सकती हैं के बाद लोगों ने उन्हें बधाई देने लगे। इस सूंदर कार्यक्रम के सुपर स्टार रहे अन्तर्राष्टीय कवि अलग-अलग फिल्मों की सुपर हिट गानों को अपने सुरों से बेहतरीन अंदाज में पेश कर उपस्थित लोगों के जबरदस्त वाह वाही लूट ली। उनके द्वारा गाए गए  सुपर हिट गानों पर  विभिन्न पार्टियों के नेताओं और अधिकारियों व पत्रकारों ने जमकर कमर तोड़ डांस किए। 



इस खास अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री व फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर, केबिनेट मंत्री  मूलचन्द शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर, नरेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के सलाहकार अजय गौड़, लखन सिंगला , पूर्व विधायक ललित नागर , आप नेता धर्मवीर भड़ाना, योगेश ढींगरा, सुमित गौड़, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, बलजीत कौशिक, डीसी यशपाल नागर,नगर निगम के कमिश्नर यश गर्ग,के अलावा सैकड़ों नेता व अधिकारी गण उपस्थित थे। इस बेहतरीन कार्यक्रम को सिटी प्रेस क्लब के प्रधान बिजेंद्र बंसल , उतम राज ,कार्यकारी अध्यक्ष नवीन धमीजा , संजय कपूर , दीपक गौतम, पीएस माटा, राकेश चौरसिया, अजीत सिन्हा व अन्य साथियों के सहयोग से सफल किया गया।                         

Related posts

राष्ट्रीय गान के साथ हुआ 36 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का समापन,राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रहे मौजूद।

Ajit Sinha

पलवल: नवनियुक्त एसपी राजेश दुग्गल,IPS ने ली सलामी, संभाला पलवल जिले का कार्यभार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कारगिल चोटी पर तिरंगा फहराने वाले दिव्यांग जनों को विधायक राजेश नागर ने किया सम्मानित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!