Athrav – Online News Portal
Uncategorized

शिवपाल पर अखिलेश का वार

संवाददाता : सपा कुनबे में हुए घमासान पर कुछ भी बोलने से हमेशा बचते रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी. अखिलेश ने माना कि पिछले वर्ष समाजवादी पार्टी में हुई खींचतान के दौरान उन पर निशाना साधा जा रहा था. भले ही सीएम अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव का सीधे-सीधे नाम ना लिया हो, लेकिन उनका इशारा वहीं था.

साइकिल छीनने की हुई कोशिश
मैनपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोगों ने उनकी भी साइकिल छीनने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने साइकिल इतनी तेज दौड़ा दी कि छीनने वाले पीछे रह गए. अखिलेश यादव ने कहा, ‘कुछ लोगों ने मेरी भी साइकिल छीन ली होती, लेकिन मैंने साइकिल इतनी तेज दौड़ा दी कि वो पीछे रह गए.’

अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्होंने नेताजी और मेरे बीच खाई पैदा की है, इटावा के लोग उसे सबक सिखाने का काम करें. अखिलेश ने कहा कि ये मेरी ईमानदारी है कि मैं हिसाब-किताब नहीं मांग रहा हूं. उनके पास बूथों पर खर्च करने के लिए पैसा है. उनपर नजर रखी जाए.

यादव ने कहा कि मैं इटावा नहीं आता था क्योंकि मुझे भरोसा था कि इसका ख्याल रखा जाता है. उन्होंने मुझे पार्टी से निकलवा दिया. मुझपर आरोप लगाए कि मैं चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुआ, क्या ये मेरे हाथ में था. नेताजी ने मुझे आगे किया तो मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं पार्टी को आगे ले जाऊं.

जसवंतनगर से लड़ रहे हैं शिवपाल
गौरतलब है कि सपा में हुए पारिवारिक विवाद के बाद अखिलेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस से हाथ मिला लिया. शिवपाल यादव को इटावा के जसवंतनगर सीट से टिकट भी दिया गया. भले ही शिवपाल ने कांग्रेस से गठबंधन पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन एक साक्षात्कार में उन्होंने यूपी में फिर से सपा की सरकार बनने की इच्छा जताई थी.

Related posts

हरियाणा: DHBVN ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिना सरचार्ज के बिल भुगतान की तिथि को आगे बढ़ा दिया हैं।

Ajit Sinha

जनता रहे सावधान, नहीं तो पड़ सकती है 2000 रूपये की चपत : पढ़िये हमारी विशेष खबर

Ajit Sinha

पलवल : केजीपी एक्सप्रेस वे पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की घटना स्थल पर ही दर्द नाक मौत हो गई, 10 लोग घायल हो गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x