Athrav – Online News Portal
जरा हटके

अच्छी नींद के साथ चाहिए तेज दिमाग, गुलाब की खुशबू में छिपे अनेकों राज

गुलाब की खुशबू बेहतर तरीके से पढ़ने और नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने में मददगार साबित होती है. एक नए शोध में यह बात सामने आई है.पत्रिका ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित अध्ययन, अंग्रेजी शब्दावली सीखने वाले दो वर्गो के विद्यार्थियों पर किया गया था, जिनमें से एक ने इसे गुलाब की खुशबू के साथ सीखा, जबकि एक ने इसके बिना.जर्मनी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रीबर्ग के शोध प्रमुख जुर्गन कोर्नमीयर ने कहा, “हमने दिखाया कि सुगंध का सहायक प्रभाव रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत मजबूती से काम करता है और इसे लक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है.

” फर्स्ट ऑथर और स्टूडेंट टीचर फ्रांजिस्का न्यूमैन ने शोध के लिए दक्षिणी जर्मनी के एक स्कूल की दो छठी कक्षा के 54 विद्यार्थियों पर इसे लेकर कई प्रयोग किए.परीक्षण समूह के युवा प्रतिभागियों को अंग्रेजी शब्दावली सीखने के दौरान घर पर अपने डेस्क पर गुलाब-सुगंधित अगरबत्ती लगाने के लिए कहा गया. साथ ही रात में बिस्तर के बगल में बेडसाइड टेबल पर भी ऐसा ही करने को कहा गया.



एक अन्य प्रयोग में स्कूल में अंग्रेजी के परीक्षण (टेस्ट) के दौरान उन्हें टेबल के नजदीक धूप बत्ती लगाने को भी कहा गया. परिणामों की तुलना परीक्षण परिणामों से की गई, जिसमें एक या अधिक चरणों के दौरान किसी भी तरह की अगरबत्ती का इस्तेमाल नहीं किया गया था. न्यूमैन ने कहा, “जब सोने और सीखने के लिए पास में अगरबत्ती का प्रयोग किया गया, तब विद्यार्थियों ने 30 प्रतिशत के साथ पढ़ाई में सफलता दिखाई.”

Related posts

झमाझम बारिश के दौरान फरीदाबाद के ग्रीन फिल्ड में बीच सड़क पर अजगर सांप को पार करते हुए देखा गया हैं -देखें वीडियो

Ajit Sinha

इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया से जुड़े बेहतरीन रिपोर्टरों ने खोली न्यूज़ चैनलों के मालिकों की पोल, देखें वायरल वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 36 टोयोटा ने लॉन्च की अर्बन क्रूजर हाई राइड देश की पहली एसएसवीवी तकनीकी की कार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!