Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

लगातार अगले 3 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, कुछ घंटों में निपटा लें अपना जरूरी काम

अकसर लोग बैंक से जुड़े काम को निपटाने के लिए वीकेंड का इंतजार करते हैं. अगर आपने भी ऐसा सोच रखा है तो इस वीकेंड अपना प्लान बदल लीजिए,क्‍योंकि बैंक से जुड़े काम निपटाने के लिए आपके पास अब सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हैं. दरअसल, शुक्रवार और शनिवार (31 जनवरी, 1 फरवरी) को बैंकों की हड़ताल है. यही वजह है कि बैंकों का कामकाज ठप रहेगा. इसके अलावा 2 फरवरी यानी रविवार को साप्‍ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में लगातार 3 दिन बैंक बंद रहने से आपको परेशानी हो सकती है.

वहीं हड़ताल की वजह से एटीएम मशीनों में कैश की किल्लत  होने की भी आशंका है. इसलिए अपने पास कैश का पूरा इंतजाम रखें और अगर कोई बड़ी जरूरत है तो अगले दो दिनों में बंदोबस्त कर लें. इस हड़ताल को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत कई सार्वजनिक बैंकों ने पहले ही ग्राहकों को अलर्ट किया है. हालांकि, प्राइवेट बैंकों पर इस हड़ताल का असर नहीं पड़ेगा. वहीं ऑनलाइन बैंकिंग भी पहले की तरह होगी.



ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स कान्फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार के मुताबिक बैंक कर्मचारियों के संगठन की मुख्य मांग वेतन में इजाफे की है.बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मामला नवंबर 2017 से लंबित है.इसके अलावा काम का समय निर्धारित करने, पारिवारिक पेंशन आदि से जुड़ी मांगें भी हो रही हैं.

बहरहाल, ये हड़ताल ऐसे समय में हो रहा है जब 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे और 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया जाना है.बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी को भी बैंक कर्मचारियों ने ट्रेड यूनियंस के राष्ट व्यापी हड़ताल में हिस्सा  लिया था. इस हड़ताल की वजह से बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा.

Related posts

बेहतर कनेक्टिविटी व मजबूत सड़क नेटवर्क से रखी जाएगी गुरुग्राम के सुनहरे भविष्य की नींव : राव नरबीर सिंह

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:महाराष्ट्र के बारामती में निजी विमान क्रेश, महाराष्ट्र के उप -मुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

दिल्ली सरकार के स्कूलों के बाद अब एमसीडी के स्कूल भी बनेंगे वर्ल्ड क्लास-शिक्षा मंत्री आतिशी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!