Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

शुक्रवार को ‘दिल तो हैप्पी है जी’ टीवी सीरियल की एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने की आत्महत्या

नई दिल्ली: दिल तो हैप्पी जी सीरियल की टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने शुक्रवार को सुबह आत्महत्या कर ली. यह शो स्टार प्लस पर आता था। TellyChakkar की रिपोर्ट के अनुसार सेजल शर्मा को एक्टिंग और डांस पसंद था और वह फिल्मों में काम करना चाहती थीं। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने यह कदम निजी जीवन के कारण उठाया हैं और उनके प्रोफेशनल लाइफ में सब ठीक चल रहा थाl हालांकि अभी तक इस बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई हैं.

दिल तो हैप्पी जी सीरियल में सेजल सिम्मी खोसला की भूमिका निभाती नजर आई थी, इसमें वह मुख्य अभिनेता अंश बागरी उर्फ रॉकी की बहन बनी थी। ‘दिल तो हैप्पी है जी’ सीरियल सेजल शर्मा का पहला शो था और वह इसका हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित थीं। सेजल उदयपुर से थी और सेजल हमेशा से एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी और उन्हें डांस करना भी पसंद था। वह 2017 में मुंबई आई और ऑडिशन देना शुरू कर दिया था। अपनी जर्नी के बारे में एक चैट के दौरान सेजल ने टेल्लीचक्कर को बताया था कि एक्टिंग करने के उनके निर्णय को उनके मध्यमवर्गीय माता-पिता को समझाना उनके लिए बेहद मुश्किल था। इसके अलावा वह इंडिपेंडेड होना चाहती थी और उन्होंने कभी भी अपने माता-पिता से आर्थिक मदद नहीं ली।



अपने पहले बड़े ब्रेक के बारे में बात करते हुए सेजल ने कहा था, ‘यह मेरा पहला टीवी शो है। मैं दिल तो हैप्पी है जी का हिस्सा बनकर खुश हूं। बचपन से मैंने एक एक्ट्रेस बनने की कामना की है और आखिरकार मेरी इच्छाएं पूरी हो गई हैं। मैं टेलीविजन की एक शौकीन दर्शक हूं और गर्व महसूस करती हूं कि मैं अब इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं। एक्टिंग के साथ-साथ मुझे डांसिंग बहुत पसंद है। मेरा किरदार काफी दिलचस्प है और यह शो में एक बड़ा ट्विस्ट लाएगा।’

Related posts

दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेप-3 की पाबंदियों को सख्ती से लागू करेगी- पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

Ajit Sinha

26 सेमी- ऑटोमेटिक पिस्टल व 8 कारतूस, 3 गाड़ियों के साथ 6 हथियार तस्कर पकड़े गए, कुख्यात गैंगेस्टरों को सप्लाई देने आए थे।

Ajit Sinha

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत – जे पी नड्डा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!