Athrav – Online News Portal
विशेष हरियाणा

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लिपिकवर्गीय कर्मचारियों के भी तबादले ऑनलाइन किए जाएंगे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लिपिकवर्गीय कर्मचारियों के भी तबादले ऑनलाइन किए जाएंगे, इसके लिए ड्राफ्ट-पोलिसी तैयार कर ली गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा पोलिसी को फाइनल करने से पहले संबंधित कर्मचारियों व अन्य स्टेकहॉल्डर्स से 31 जनवरी 2020 तक आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।



एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्य सचिव के आदेशों का पालन करते हुए हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा फील्ड-ऑफिस/स्कूलों में कार्यरत लिपिकवर्गीय (क्लर्क एवं सहायक) कैडर के लिए ड्राफ्ट-पोलिसी तैयार की गई है। इस पोलिसी की कॉपी निदेशालय की वैबसाइट पर अपलोड की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग ने ई-मेल dseco123@gmail.com के माध्यम से स्टेकहॉल्डर्स से 31 जनवरी 2020 को सायं 5 बजे तक आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: यह विधानसभा जन कल्याण पर केंद्रित निर्णयों का एक नया अध्याय शुरू करेगी- राज्यपाल

Ajit Sinha

मछलीपालकों को केंद्र की सब्सिडी का नहीं करना होगा इंतजार, प्रदेश सरकार देगी एडवांस सब्सिडी – सीएम

Ajit Sinha

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया नंबरदारों की मांगों के समर्थन का ऐलान।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!