Athrav – Online News Portal
विशेष हरियाणा

राज्यपाल ने सीएम और दो मंत्रियों को कुछ नए विभाग आवंटित किए हैं,गृह मंत्री, अनिल विज के पास सीआईडी नहीं रहेगा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:मुख्यमंत्री के परामर्श पर हरियाणा के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और दो मंत्रियों को कुछ नए विभाग आवंटित किए हैं। मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा तुरंत प्रभाव से आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी), राजभवन मामलों और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभागों को आवंटित किए गए हैं।        



इसके अलावा, परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा को चुनाव पोर्टफोलियो आवंटित किया गया है। जबकि कला एवं सांस्कृतिक मामलों का पोर्टफोलियो अब शिक्षा मंत्री कंवर पाल को उनके मौजूदा विभागों के अलावा आवंटित किया गया है, जो पहले परिवहन मंत्री, मूल चंद शर्मा को आवंटित किया गया था। इस प्रकार, अब गृह मंत्री, अनिल विज के पास आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के पास कला एवं सांस्कृतिक मामलों का पोर्टफोलियो नहीं रहेगा।

Related posts

सूचना प्रौद्योगिकी के युग में सीएम विण्डो बनी – सरकार आपके द्वार, वर्षों पुरानी शिकायतें हुई हल

Ajit Sinha

शगुन योजना: पुलिस परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल, 1 अप्रैल से लागू- अब तक कुल 18 कर्मियों को मिला लाभ।

Ajit Sinha

आत्महत्या केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाला रेलवे पुलिस हांसी का इंचार्ज व सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!