Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

भूपानी पुलिस ने हत्या के शक में श्मशान घाट से निकाला अधजला शव, हत्या का केस दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कच्चा बदरपुर सैद कॉलोनी स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में किशोर को फांसी पर लटकाकर हत्या करने के आरोप में भूपानी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के पिता पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। यहां चिता को अग्नि देकर मृतक के परिजन व रिश्तेदार घर चले गए। उधर, किसी ने इस की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने आग बुझाकर अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता से संपर्क किया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद मृतक के पिता शिकायत देने को तैयार हुए।

मृतक के पिता सदानंद ने शिकायत में बताया कि वह कच्चा बदरपुर कॉलोनी का रहने वाला है। उसका 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा अमित उर्फ अंशुमन (17 साल) प्रदीप के प्रॉपर्टी कार्यालय पर रहता था और रात को भी वहीं सोता था। 19 जनवरी सुबह 8 बजे तक वह घर नहीं आया। इसलिए वह बेटे को उठाने के लिए कार्यालय गए। वहां पहुंचे तो कार्यालय के बेसमेंट में बेटा फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ मफलर से बंधे थे। दबाव में तो नहीं था सदानंद



भूपानी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि हो सकता है सदानंद किसी के दबाव में हो या डर गया था पर वह खुद ही अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर रहा था। जब उन्हें सूचना मिली तो तुरंत श्मशान घाट पहुंचे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ पता लग सकेगा। इतना ही नहीं क्राइम ब्रांच की टीमें भी अपने स्तर पर इस मामले की छानबीन में जुट गई हैं। जल्द सच्चाई सामने आ जाएगी।

Related posts

नगर निगम फरीदाबाद, एनएचएआई, डीएमआरसी,पब्लिक पार्टीस्पिेशन के साथ विकास और सौन्दर्यीकरण को लेकर बैठक की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल बुधवार को करेंगे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता: डीसी

Ajit Sinha

फाइनेंस अधिकारी के घर से एक करोड़ की चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस में मुठभेड़ के बाद तीनों बदमाशों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!