Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कुत्ते की जान बचाने वाले राजकीय रेलवे पुलिस के सिपाही चंद्रपाल पर एक संस्था ने 2.7 मिनट की रेस्क्यू बनाई मूवी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ट्रेन की चपेट में आने वाले कुत्ते की जान बचाने वाले राजकीय रेलवे पुलिस के सिपाही चंद्रपाल पर एक संस्था ने 2.7 मिनट की रेस्क्यू मूवी तैयार की है। इसका मकसद घायल जानवरों को समय पर पशु अस्पताल भिजवाकर उनकी जान बचाना है। इस मूवी को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ.अंशु सिगला ने मंगलवार को अपने कार्यालय में लांच किया। ट्रेन की चपेट में आने से कट गए थे पंजे



रेस्क्यू मूवी एक स्ट्रीट डॉग पर आधारित है। 16 अक्टूबर 2019 को एक कुत्ता घूमता हुआ बल्लभगढ़ रेलवे ट्रैक पर चला गया था। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही चंद्रपाल को कुत्ते की चीखने की आवाज आई। ट्रेन से कुत्ते के चारों पंजे कट गए हैं। बेजुबान बेबस कुत्ता दर्द के मारे लगातार चीख रहा था, उसकी आंखों में आंसू थे। सिपाही चंद्रपाल ने कुत्ते को एक एनजीओ(आस्था शेल्टर होम फरीदाबाद) में भर्ती कराया। शेल्टर होम में इलाज से कुत्ता हुआ ठीक. यह एनजीओ आस्था शेल्टर होम के नाम से अस्पताल सोहना रोड फरीदाबाद रोड पर है। अस्पताल में वेटरनरी डॉ. महेश वर्मा के इलाज से कुत्ता ठीक हो गया। एनजीओ के प्रधान रवि दूबे के अनुसार आमजन को जागरूक करने के लिए यह रेस्क्यू मूवी बनाई गई है। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) डॉ.सिगला के अनुसार सिपाही चंद्रपाल की तरह ही हम सबको ऐसे घायल जानवरों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने इलाज करने वाली संस्था की भी सराहना की। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त अर्पित जैन, समाजसेवी एवं सर्जन डॉ. हेमंत अत्री, संस्था उपप्रधान नवीन चौहान भी मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: श्रेष्ठ कार्य के लिए जीवन समर्पित करना सीखें: धनखड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नीमका के राजकीय उच्च विद्यालय में एनटीपीसी निगम ने स्कूली बच्चों के लिए 18 लाख रूपए की लागत से दो कमरे बनवाए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड के अनंगपुर गांव के एक टेंट के गोगाम में लगी भयंकर आग, लाखों रूपए के नुकशान की खबर हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!