Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा में अब प्राइवेट स्कूल खोलने व अपग्रेड करने के लिए अनुमति लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में अब प्राइवेट स्कूल खोलने व अपग्रेड करने के लिए अनुमति लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।



हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने हरियाणा में नया प्राइवेट स्कूल खोलने की अनुमति लेने, अपग्रेड करने तथा अतिरिक्त संकाय जोडऩे की अनुमति लेने तथा स्कूल की मान्यता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन माड्यूल शुरू किया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित नियमों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भेजने के बाद आगे की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आवेदन विभाग की वैबसाइट पर ‘प्राइवेट स्कूल पोर्टल’ के माध्यम से भेजा जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : पेड़ है तो बारिश हैं , बारिश तो पानी हैं पानी हैं तो जिंदगी हैं, पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया है कच्चे कर्मचारियों को तोहफा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी शुरू- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!