Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली में 15 दिन के अंदर दूसरा बड़ा अग्निकांड, किराड़ी में 9 जिंदा जले

दिल्ली के किराड़ी इलाके में एक इमारत में आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, किराड़ी के इंदर एनक्लेव में एक चार मंजिला इमारत में आग लगी.दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक , हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.



बताया जा रहा है कि आग कपड़े के गोदाम में लगी है. इमारत के निचले हिस्से में बने गोदाम में रविवार रात भयानक आग लगी. करीब 12 बजे लगी इस आग की चपेट में एक दर्जन से ज्यादा लोग आ गए. दमकल विभाग के अनुसार इसमें 9 लोगों की मौत हो गई. हालांकि चश्मदीदों के अनुसार मृतकों की संख्या इससे ज्यादा हो सकती है. सभी घायलों को संजय गांधी और पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है.चार मंजिला इस बिल्डिंग के निचले हिस्से में गोदाम है, जहां सबसे पहले आग लगी और एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. मरने वाले लोगों में मकान मालिक और किरायदार के परिवार वाले हैं. सभी ऊपरी मंजिल पर अपने-अपने घरों में सो रहे थे. इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं थीं. इन्हें भागने का भी मौका नहीं मिला.

Related posts

राहुल गांधी ने आदिवासी सत्याग्राह रैली में कहा, आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं, एक अमीरों का हिंदुस्तान, उसमें चुने हुए लोग हैं-वीडियो

Ajit Sinha

आगामी आम चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर सम्मेलन

Ajit Sinha

सोनिया और मल्लिकार्जुन लाइव सुने वीडियो में: खड़गे ने कहा, मेरे लिए भावुक पल, एक मजदूर का बेटा को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!