Athrav – Online News Portal
खेल टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

मानव रचना में 13वें कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज 2020 की ट्रॉफी का अनावरण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में डॉ. ओपी भल्ला मेमोरियल कप 12वें कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज का आगाज 11 जनवरी 2020 को होने जा रहा है। इस साल कुल 26 कॉर्पोरेट टीम हिस्सा ले रही हैं। इसी को लेकर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस दौरान सभी 26 टीमों के कैप्टन, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के वीपी डॉ. अमित भल्ला और डायरेक्टर स्पोर्ट्स सरकार तलवार मौजूद रहे। कॉर्पोरेट क्रिकेट कप की शुरुआत मानव रचना के संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला ने की थी। उनका मानना था कि काम के साथ-साथ हर किसी को खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए, ताकि मानसिक विकास भी हो सके। 

इस साल दिल्ली एनसीआर से मारुति-सुजूकी (गुरुग्राम), होंडा कार इंडिया लिमिटेड (ग्रेटर नोएडा), एस्कॉर्ट्स कंस्ट्रक्शन (फरीदाबाद), नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (दिल्ली), जेसीबी इंडिया लिमिटेड (बल्लबगढ़), एसेंचर प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम), नॉर ब्रेम्से प्राइवेट लिमिटेड (पलवल), डाबर इंडिया (गाजियाबाद), मेटाफैब प्राइवेट लिमिटेड (फरीदाबाद), आजतक, आईआईएफएल वेल्थ (दिल्ली), एशियन अस्पताल (फरीदाबाद), सर्वोदया अस्पताल (फरीदाबाद), हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (गुरुग्राम), लॉयर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन (सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली), नैशनल हाइड्रो पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (फरीदाबाद), केपीएमजी ग्लोबल सर्विसिस (गुरुग्राम),



मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (फरीदाबाद), होंडा मोटरसाइकिल प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम), फोर्टिस अस्पताल (फरीदाबाद), एसीई (फरीदाबाद), प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (दिल्ली), इंडियन ऑयल (आर एंड डी फरीदाबाद), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कोर्पोरेशन लिमिटेड (दिल्ली), एडिडास (गुरुग्राम) की टीम हिस्सा ले रही हैं। आपको बता दें, ट्रॉफी के अनावरण के दौरान सभी टीम्स की जर्सी कप्तान को दी। चैलेंज के पहले फेज में लीग मैच खेला जाएगा और इसके बाद नॉक-ऑउट मैच होंगे। बेस्ट नॉक-ऑउट मैच खेलने वाली टॉप चार टीमों को मोटर बाइक दी जाएगी। प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें नॉकआउट मैचों के लिए क्वालीफाई करेंगी। यह चैंपियनशिप 11 जनवरी 2020 को शुरू होकर 21 मार्च 2020 को संपन्न होगी।

Related posts

उठ लखन लाल प्रिय भाई, दशा तुम्हारी देख राम की अखियाँ भर आई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने आज एक और नया कदम उठाया, जानने के लिए जरूर पढ़े

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: योगशालाओं/ व्यायामशालाओं के संचालन में यूथ क्लबों की सक्रियता बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!