Athrav – Online News Portal
Uncategorized मुंबई

शेयर बाजार दबाव में लुढ़का

संवाददाता : विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकतों के बीच टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प जैसी दिग्गज कंपनियों सहित पूरे ऑटो समूह, इंडस्ट्रियल्स और बेसिक मैटेरियल्स समूह में हुई बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सैंसेक्स 12.31 अंक की मामूली गिरावट के साथ 28,339.31 अंक पर तथा नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12.75 अंक नीचे 8,792.30 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार में आज बिकवाली का दबाव रहा लेकिन दूरसंचार तथा टेक समूह में हुई लिवाली ने इसे ज्यादा टूटने से बचा लिया। बेसिक मैटेरियल्स समूह, इंडस्ट्रियल्स समूह, ऑटो समूह तथा पीएसयू में गिरावट रही। बीएसई के मात्र 6 समूहों में तेजी रही। सैंसेक्स 34.50 अंक की बढ़त लेकर 28,386.12 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 28,393.42 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर और 28,263.45 अंक के दिवस के निचले स्तर तक गया।

कारोबार समाप्ति पर यह गत दिवस की तुलना में 0.04 फीसदी लुढ़ककर 28,339.31 अंक पर बंद हुआ। सैंसेक्स की तरह ही निफ्टी भी 14.85 अंक की बढ़त में खुला। कारोबार के दौरान यह 8,820.45 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर और 8,772.50 अंक के दिवस के निचले स्तर तक गया। कारोबार समाप्ति पर यह गत दिवस की तुलना में 0.14 फीसदी फिसलकर 8800 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 8,792.30 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 51 में 30 कंपनियों में गिरावट रही जबकि शेष 21 में तेजी रही।

बीएसई में मंझोली तथा छोटी कंपनियों में बिकवाली का बोलबाला रहा। बीएसई का मिडकैप 0.56 प्रतिशत यानी 75.36 अंक लुढ़ककर 13,342.59 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 0.63 प्रतिशत यानी 84.82 अंक टूटकर 13,438.83 अंक पर आ गया। बीएसई में कुल 2,995 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,776 कंपनियों में बिकवाली और 1,050 में लिवाली हुई। शेष 169 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार चढाव के बाद अंत में अपरिवर्तित रहे।

Related posts

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के चेहरे पर क्यों हैं उदासीनता, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बड़े खुश हैं,10 करोड़ के प्रोजेक्ट का शुभांरभ।

Ajit Sinha

सुषमा स्वराज ने भारतीय छात्र की मदद को बढ़ाए हाथ

Ajit Sinha

खरगे और राहुल ने वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x